Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गुलदार से पिता की जान बचाने वाली किरण को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

लोहाघाट:गुरु पूर्णिमा पर खेती से निकला मां भगवती का डोला। सैकड़ो श्रद्धालु हुए शामिल

बाराकोट:मां भगवती की रथ यात्रा के साथ मऊ महोत्सव का हुआ भव्य समापन।

बाराकोट: जी राम जी अधिनियम को लेकर पंच सम्मेलन का आयोजन।

लोहाघाट:देवीधार मेले में ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती व महाकाली के डोले। हजारों भक्तों ने लिया मां का आशीर्

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : चंपावत:डीएम के निर्देश पर सड़क सुरक्षा एवं गौ संरक्षण हेतु संयुक्त अभियान, निराश्रित पशुओं को गौशाला भेजा

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 5, 2026

डीएम के निर्देश पर सड़क सुरक्षा एवं गौ संरक्षण हेतु संयुक्त अभियान, निराश्रित पशुओं को गौशाला भेजा

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं निराश्रित गौवंश के संरक्षण हेतु नगर पंचायत बनबसा एवं पशुपालन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया गया।अभियान के अंतर्गत बनबसा राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र से निराश्रित पशुओं को सुरक्षित रूप से पकड़कर उनकी टैगिंग की गई तथा उन्हें काला झाला गौशाला भेजा गया। इस दौरान कुल 6 आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में संरक्षित किया गया।अभियान के दौरान खुले में छोड़े पशुओं के स्वामियों के प्रति भी सख्ती बरती गई, जिसमें दो पशु स्वामियों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की गई।

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बनबसा दीपक बुदलाकोटी ने आमजन से अपील की गई है कि अपने पशुओं को घरों में ही बांधकर रखें। यदि कोई पशु नगर क्षेत्र में आवारा अवस्था में घूमता हुआ पाया जाता है तो संबंधित पशु स्वामी के विरुद्ध तत्काल चालान की कार्रवाई की जाएगी।इस संयुक्त अभियान में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. फरहीन ताहिर, नगर पंचायत बनबसा से योगेश बेलवाल, नरेश, गिरीश कापड़ी, जगदीश चंद्र सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

जरूरी खबरें