Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का डीएम को ज्ञापन।

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

लोहाघाट:स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।

राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

उत्तराखंड:पेपर लीक मामले में ईडी ने हाकम सिंह की लाखों की संपत्ति अस्थायी रूप से की कुर्क

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर खुले बंद पड़े मोटर मार्ग ग्रामीणों को मिली राहत।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 17, 2026

डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर खुले बंद पड़े मोटर मार्ग ग्रामीणों को मिली राहत।

ग्रामीणों ने सुध लेने व समस्या के समाधान के लिए डीएम मनीष कुमार को दिया धन्यवाद।

मटियानी बैंड-असलाड़ मोटर मार्ग सहित भनार तोक संपर्क सड़क हुई सुचारू

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर मटियानी बैंड से असलाड़ मोटर मार्ग, जिसकी कुल लंबाई 5 किलोमीटर है, के किमी 5 पर आबादी क्षेत्र न होने के कारण लंबे समय से बंद पड़े हिस्से को जेसीबी एवं ब्रेकर मशीन की सहायता से खोल दिया गया है। इस मोटर मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मार्ग से भी जोड़ दिया गया है। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा आपातकालीन सेवाओं की पहुंच भी सुनिश्चित हो सकेगी।वहीं बाराकोट विकासखंड के अंतर्गत बरदाखान-बिसराड़ी मोटर मार्ग से ग्राम पंचायत नदेड़ा के भनार तोक को जोड़ने वाली सड़क पर भारी बारिश के कारण जमा हुए मलबे को भी पूरी तरह हटाकर मार्ग को यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया है।लगभग ढाई किलोमीटर लंबे प्रभावित हिस्से पर विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के संयुक्त समन्वय से त्वरित कार्रवाई की गई। लोक निर्माण विभाग, लोहाघाट द्वारा अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत सड़क से मलबा हटाकर मार्ग को पूरी तरह साफ किया गया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों की आवाजाही पुनः सामान्य हो गई है।

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग लोहाघाट हितेश कांडपाल ने बताया सभी संवेदनशील एवं बाधित मार्गों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी आपदा अथवा अवरोध की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज जोशी व भनार के ग्रामीणों ने उनकी सुध लेने व समस्या का समाधान करने के लिए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद दिया है।

जरूरी खबरें