Saturday 25th of July 2026

ब्रेकिंग

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

लोहाघाट:महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ एबीवीपी व छात्र संघ ने महाविद्यालय में की तालाबंदी।

उत्तराखंड:योग प्रशिक्षकों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दिए कई अहम निर्देश

विकसित चम्पावत अभियान को बड़ी सौगात गोरल चौड़ परियोजना के लिए 6.60 करोड़ रुपये जारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत: डीएम के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने सुनिश्चित की गीता देवी की पेंशन स्वीकृति

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 5, 2025

समाज कल्याण विभाग ने सुनिश्चित की गीता देवी की पेंशन स्वीकृतिगीता देवी पत्नी दान सिंह, निवासी मंच, की पेंशन स्वीकृत न होने की जानकारी प्राप्त होते ही जिलाधिकारी मनीष कुमार ने समाज कल्याण अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के निर्देशों का अनुपालन करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान द्वारा मामले की जांच की गई। जांच में पाया गया कि श्रीमती गीता देवी के पास ना ही आय प्रमाण पत्र था, ना ही परिवार रजिस्टर उपलब्ध था, जिसके कारण पेंशन स्वीकृत नहीं हो पा रही थी।समाज कल्याण अधिकारी ने स्वयं पहल करते हुए उनके सभी आवश्यक दस्तावेजों के लिए तत्काल आवेदन करवाए। साथ ही ग्राम सभा की खुली बैठक में प्रस्ताव पारित कराकर पेंशन स्वीकृति की संपूर्ण कार्यवाही पूर्ण कराई गई।अब श्रीमती गीता देवी की पेंशन स्वीकृत हो चुकी है, जिससे उन्हें राहत मिली है।

जरूरी खबरें