रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान
Laxman Singh Bisht
यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश में जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की गई।अभियान के अंतर्गत थाना बनबसा, टनकपुर, चम्पावत, तामली, पंचेश्वर, लोहाघाट, रीठा साहिब एवं पाटी पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षेत्र मे सघन वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाना, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना, ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना अथवा दोषपूर्ण (डिजाइनर) नम्बर प्लेट का प्रयोग, मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग, रैश एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना तथा मोटर वाहन अधिनियम के अन्य प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने वाले मामलों में पुलिस अधिनियम के अंतर्गत भी आवश्यक कार्रवाई की गई तथा गंभीर मामलों में न्यायालय (कोर्ट) चालान किए गए।विशेष अभियान के दौरान जनपदभर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने 81 चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।