Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :डेंजर जोन स्वाला में पोकलैंड मशीन में सवार होकर ऑपरेटर का एसपी ने बढ़ाया हौसला

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 1, 2025

डेंजर जोन स्वाला में पोकलैंड मशीन में सवार होकर ऑपरेटर का एसपी ने बढ़ाया हौसला

डेंजर प्वाइंट स्वाला अमरु बैंड, टिफिन टॉप में पहुंचे एस पी चंपावत

पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति के नेतृत्व में जनपद चंपावत पुलिस बनबसा, टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट,पाटी, पंचेश्वर, रीठासाहिब क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था व राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।कठिन समय में साहस के साथ सामने से नेतृत्व कर पुलिस टीम,सेना(26 राजपूताना राइफल्स आर्मी कैंट बनबसा), एसडीआरएफ, एनडीआरएफ राहत एवं बचाव कार्य में जुटे कर्मियों , सड़क मार्ग खोलने ओर यातायात व्यवस्था सुचारु करने में जुटे कर्मियों को प्रेरित किया जनपद चंपावत में हो रही भारी वर्षा, भूस्खलन, तथा आपदा के बीच पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति पहुंचे डेंजर प्वाइंट, पोकलैंड मशीन में स्वयं सवार होकर पुलिस कप्तान ने पोकलैंड ऑपरेटर का हौंसला बढ़ाते हुए खतरनाक स्थिति में पहाड़ी ढलान में अटके मलबे ओर भारी बोल्डरों को हटवाया। राह में आई सभी बाधाओं भूस्खलन, सड़क धंसाव, चट्टान से गिरते पत्थरों भारी बारिश ओर मार्ग में आए मलबे को पार करते हुए पुलिस कप्तान पहुंचे डेंजर प्वाइंट तक।आपदा ओर बचाव कार्य तथा सड़क मार्ग को दुरुस्त करने/ यातायात व्यवस्था बनाने में जुटी टीम को प्रेरित करते हुए पुलिस कप्तान ने की हौंसला अफजाई।पुलिस कप्तान ने सभी से जिम्मेदारी लेकर संवेदनशीलता निष्ठा और परिश्रम से धैर्य पूर्वक राहत एवं बचाव कार्य करते हुए आमजनमानस की सहायता हेतु किया निर्देशित।राहत और बचाव कार्य में लगी सभी टीमों से आपदा प्रबंधन संबंधी उपकरणों का उपयोग करते हुए धैर्य,सूझबूझ और साहस के साथ बचाव कार्य करने हेतु किया प्रेरित।पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा जनता से की अपील , राहत एवं बचाव कार्य में करें पुलिस का सहयोग

📌 *जनता से अपील:*

👉अनावश्यक यात्रा से बचें।

👉अति आवश्यक स्थिति में ही

👉 यात्रा करें और प्रस्थान से पूर्व मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

👉वर्षा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहें।

📢 *आपातकालीन संपर्क नंबर* –

📍 पुलिस कंट्रोल रूम:-112, 9411112984, 05965,230276

📍 आपदा कंट्रोल रूम: 7895318895

जरूरी खबरें