रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर: 25 अगस्त को देवीधुरा में लगेगा रोजगार मेला, 700 पदों पर सीधी भर्ती
Laxman Singh Bisht
चंपावत बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर: 25 अगस्त को देवीधुरा में लगेगा रोजगार मेला, 700 पदों पर सीधी भर्ती
युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, देवीधुरा में आयोजित होगा एक दिवसीय रोजगार मेला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कौशल विकास एवं रोजगार को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण के तहत तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में जिला सेवायोजन विभाग, चंपावत द्वारा 25 अगस्त 2026 (मंगलवार) को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी आर.के पंत ने बताया कि यह रोजगार मेला राजकीय इण्टर कालेज, देवीधुरा में आयोजित होगा, जिसमें टाटा मोटर्स और क्वैस ग्रुप जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के एचआर प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। मेले में विभिन्न पदों पर लगभग 700 रिक्तियों के सापेक्ष बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।इस मेले में 12वीं, आईटीआई, स्नातक तथा परास्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयन के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष तथा निर्धारित वेतनमान 16,250 रुपये प्रति माह रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियों, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि को पूर्वाह्न 10:00 बजे राजकीय इण्टर कालेज, देवीधुरा में उपस्थित होंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के संबंध में किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 05965-297303, 9759036349 या 9411348111 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।