रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत दुष्कर्म प्रकरण साजिश के एक और आरोपी राहुल रावत को चम्पावत पुलिस ने किया गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
चंपावत दुष्कर्म प्रकरण साजिश में संलिप्त एक और आरोपी को चम्पावत पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक-एक कर पुलिस की गिरफ्त में आ रहे साजिश के किरदार। पांच लोगों की हो चुकी गिरफ्तार

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण साजिश मामले में कोतवाली चम्पावत में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 16/2026 की विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ एवं अन्य तथ्यों के आधार पर साजिश में शामिल अभियुक्त राहुल सिंह रावत का नाम प्रकाश में आया था। एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश में गठित पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त राहुल सिंह रावत की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा था। चंपावत पुलिस ने 25 मई 2026 को बच्ची सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक कोतवली चम्पावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सटीक सूचना एवं अथक प्रयासों से अभियुक्त राहुल सिंह रावत पुत्र प्रकाश सिंह रावत निवासी ग्राम सल्ली, कोतवाली चम्पावत, जनपद चम्पावत को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । अब तक मामले में मुख्य साजिश कर्ता कमल रावत सहित पांच लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। मामले मे न्यायालय ने राहुल रावत को जमानत दे दी है ।गिरफ्तारी टीम मे प्रभारी निरीक्षक बच्ची सिंह बिष्ट, उ0नि0 राकेश कठायत, का0 कुलदीप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण