Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत: दूसरे चरण की तैयारी पूरी दूरस्थ मतदान केंद्रों की 13 पोलिंग पार्टियां कल होंगी रवाना।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 25, 2025

बाराकोट ब्लॉक की 2 और चंपावत ब्लॉक की 11 दूरस्थ मतदान केंद्रों की पोलिंग पार्टियां कल होंगी रवाना।जनपद चंपावत में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन–2025 दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई 2025 (रविवार) को विकासखंड बाराकोट और चंपावत में होगा। दूसरे चरण की चुनावी तैयारियों के तहत कुछ पोलिंग पार्टियों को मतदान से दो दिन पूर्व उनके मतदान स्थलों के लिए रवाना किया जा रहा है, ताकि निर्धारित तिथि पर चुनाव कार्य समयबद्ध और व्यवधान रहित तरीके से संपन्न कराया जा सके।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी दी कि विकासखंड बाराकोट के सील और नेत्र सलान मतदान स्थलों के लिए 2 पोलिंग पार्टियां 26 जुलाई को रवाना होंगी। वहीं, विकासखंड चंपावत की 11 पोलिंग पार्टियां भी शनिवार को अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगी।चंपावत विकासखंड से खिरद्वारी, गंगसीर, लोहारजुला, बुडम, डांडाककनई, हेलागोठ, सेलागाड़, सौराई, बकौड़ा, फुरकियाझाला और कठोल पोलिंग पार्टियों को कल रवाना किया जाएगा।प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी टीमें निर्धारित समय से पूर्व मतदान केंद्रों तक पहुंच जाएं, ताकि 28 जुलाई को मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।दूसरे चरण की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है, और जिला प्रशासन पूरी सजगता के साथ चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जरूरी खबरें