रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:रक्षाबंधन पर धूरा (चौड़ाकोट) में सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम ‘सशक्त बहना उत्सव’ की तैयारियां तेज
Laxman Singh Bisht
रक्षाबंधन पर धूरा (चौड़ाकोट) में सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम ‘सशक्त बहना उत्सव’ की तैयारियां तेज
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर हेलीपैड, सुरक्षा, पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रक्षाबंधन के पावन पर्व पर धूरा (चौड़ाकोट) में प्रस्तावित ‘सशक्त बहना उत्सव कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने शुक्रवार को प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल धूरा (चौड़ाकोट) का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड, सेफ हाउस, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, मंच एवं टेंट व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, शौचालय, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं तथा प्रत्येक व्यवस्था की बारीकी से निगरानी की जाए।उन्होंने हेलीपैड एवं सेफ हाउस की व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने, कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रखने तथा यातायात एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, पैदल आवागमन, पेयजल एवं शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति, वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।उन्होंने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा कार्यक्रम स्थल तक आने वाले मार्गों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं एवं त्वरित प्रतिक्रिया की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से भी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों एवं आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजन का सहयोग महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये समय से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुये कार्यक्रम से संबंधित कार्यों की निरंतर समीक्षा करने की बात कही । उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।निरीक्षण के दौरान दर्जा प्राप्त मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, जिलाध्यक्ष महिला युवा मोर्चा श्रीमती दीपा जोशी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुन्दर सिंह बोहरा, एसडीएम प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता मोहन चन्द्र पलड़िया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर जाने से लोहाघाट में पिछले 4 दिनों से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद।
लोहाघाट:राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर सुलेख एवं श्रुतलेख प्रतियोगिता आयोजित
बाराकोट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों की 25% सीटों पर द्वितीय चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू,
लोहाघाट:एक कटोरा दाल समोसा सीएम तेरा नहीं भरोसा मानदेय को लेकर आशाओं का आंदोलन जारी।
लोहाघाट:अवैध शराब तस्करी पर लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही 96 पाउच माल्टा शराब के साथ एक गिरफ्तार
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास