Tuesday 19th of May 2026

ब्रेकिंग

18 मई 2026 के उत्तराखंड वित्त विभाग के आदेश* का पूरा मतलब ये है

चंपावत:लटकते बिजली तारों व जर्जर पोल की तुरंत दें सूचना हादसों को रोकने के लिए प्रशासन सतर्क: हेल्पलाइन नंबर जारी

टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग के अमरु बैंड मे नशे में धुत कार सवारों ने सामने से आ रही कार को मारी टक्कर।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में भीड़ ने तोड़े रिकार्ड 650 पार पहुंची ओपीडी।

दून:यह दशक उत्तराखंड का होगा”, विकास के विजन पर सरकार का फोकस : डा. आर राजेश कुमार

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:रा0 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूंगर मे स्व0 दीपा जोशी की स्मृति मे आयोजित हुआ पुरस्कार वितरण समारोह

Laxman Singh Bisht

Mon, May 18, 2026

रा0 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूंगर मे स्व0 दीपा जोशी की स्मृति मे आयोजित हुआ पुरस्कार वितरण समारोह।

प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को नकद धनराशि से किया गया सम्मानित।

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूंगर में स्वर्गीय दीपा जोशी की पावन स्मृति में आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन हर वर्ष डॉ. शरद चंद्र जोशी द्वारा अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय दीपा जोशी की याद में कराया जाता है। जिसमें उनके पूरे परिवार का विशेष सहयोग रहता है। मूल रूप से फूंगर निवासी डॉ. जोशी और उनके परिवार का इस विद्यालय से गहरा लगाव रहा है, क्योंकि उनके पूरे परिवार ने इसी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है।

पूर्व में आयोजित की गई सामान्य ज्ञान, सुलेख, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित करते हुए आज मेधावी छात्र-छात्राओं को नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सीनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जारी ने प्रथम, दीपांशु कुमार ने द्वितीय और ललित सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें क्रमशः ₹2500, ₹1500 और ₹1000 की नकद धनराशि दी गई। निबंध प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम, तनुजा द्वितीय और शिवानी तृतीय रहीं, जिन्हें भी क्रमशः ₹2500, ₹1500 और ₹1000 देकर सम्मानित किया गया।

जूनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में निशा, उमेश और साथियों ने शीर्ष तीन स्थानों पर बाजी मारी और इन्हें भी क्रमशः ₹2500, ₹1500 और 1000 रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया गया । जबकि जूनियर वर्ग की ही सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में निहारिका, मनुहार और दीक्षा क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम मे विद्यालय की मेधावी छात्रा गुंजन पांडे जिसने परीक्षाओं में 86.7% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था, उसे विशेष रूप से ₹2500 की नकद धनराशि पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर डा0 भुवन चंद्र जोशी जोशी ने शिक्षा जगत के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए विद्यालय के सभी शिक्षकों को स्मृति चिह्न भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण के साथ-साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें बच्चों ने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख चंपावत अँचला बोरा ने इस अनूठे प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन निश्चित रूप से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। कार्यक्रम की विशिष्टता को रेखांकित करते हुए नरेंद्र सिंह ने भी इस आयोजन की जमकर तारीफ की और इसके दूरगामी सकारात्मक परिणामों पर अपनी बात रखी। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे ने सभी छात्र-छात्राओं और क्षेत्रवासियों के सुखद और मंगलमय भविष्य की कामना की।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अमृता चंद्रा ने इस पुनीत कार्य और विद्यालय को लगातार सहयोग देने के लिए डॉ. जोशी और उनके पूरे जोशी परिवार सहित सभी अतिथियों का सहृदय धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।इस गौरवमयी क्षण के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत जी, दिल्ली से ऑनलाइन शिक्षण विशेषज्ञ दिनेश चंद्र जोशी, बैंक अधिकारी जनार्दन चिलकोटी, पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह बोरा, पूर्व प्रधानाचार्य लोक मणि पंत, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर पांडे, चौकी गांव की प्रधान गीता देउपा और डॉ. जी.बी. बिष्ट एस एम सी अध्यक्ष मदन सामंत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निर्मल पांडे ने किया ।।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप बोरा, मदन सिंह सामंत, अमित, नीरज जोशी ,कैलाश चंद्र जोशी, जगत मोहन जोशी, विजय जोशी, नीरज जोशी, शरद जोशी, भुवन चंद्र जोशी सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक जैसे गोपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, रघुवर सिंह, प्रकाश सिंह, रतन सिंह, प्रकाश पुनेठा पंकज बोरा, बहादुर सिंह और बहादुर सिंह महर उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें