Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:न0पं0 पाटी निर्वाचन डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश किए निरस्त

विधानसभा लोहाघाट के लिए ऐतिहासिक सौगात कई सड़कों को मंजूरी: विधायक अधिकारी।

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी गईं जन समस्याएं 88 शिकायतों पर डीएम के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 6, 2026

जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी गईं जन समस्याएं 88 शिकायतों पर डीएम के त्वरित निस्तारण के निर्देश

जन-सामान्य की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं विकास से जुड़ी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।कार्यक्रम के दौरान कुल 88 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव है, उनका मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अन्य मामलों में निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्यवाही करते हुए आख्या प्रस्तुत की जाए।उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने विगत सप्ताह आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों की भी विभागवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को विभागीय कार्यवाही की जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम चौडाकोट के प्रदीप राम ने अपने पुत्र की प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था किये जाने के संबंध में मांग की गई। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रार्थी की मांग के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए है। कैलाश चंद्र राय, चम्पावत द्वारा उनकी भूमि में हुए अवैध कब्जे तथा सीमांकन किये जाने विषयक मांग की गई है, जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी चम्पावत को प्रार्थी की भूमि का सर्वे कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।लक्ष्मण सिंह, ग्राम नाकोट खोलिया द्वारा जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु कृषि भूमि में चेन लिंक फेंसिंग की मांग की गई, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मुख्य कृषि अधिकारी को प्रस्ताव तैयार करने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।ग्राम रायकोट की श्रीमती फूलवती देवी द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को प्रार्थी को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा केंद्र तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रार्थी को प्रदान करने के निर्देश दिए।श्रीमती निर्मला महर, ग्राम बरदोली फुंगर द्वारा आधार कार्ड सुधारीकरण की मांग पर जिलाधिकारी ने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर चम्पावत को शिकायत को उचित परामर्श तथा आवश्यक मदद प्रदान करने के निर्देश दिए। भुवन गहतोड़ी, वार्ड छतार (चम्पावत) तथा श्रीमती नमिता पाटनी, ग्राम पाटन (लोहघाट) द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था किये जाने की मांग की, जिलाधिकारी ने उरेडा विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

ग्राम धूनाघाट की श्रीमती विमला बोहरा द्वारा आर्थिक सहायता तथा सरकारी योजनाओं का लाभ देने संबंधी प्रकरण जिलाधिकारी को बताया, जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए।नागनाथ वार्ड के हरीश जोशी द्वारा भूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं मार्ग निर्माण में आ रही बाधा के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने तहसीलदार चम्पावत को प्रार्थी की मांग के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।ग्राम छुलापे के गंगा दत्त पंत द्वारा विकलांग पेंशन से संबंधित शिकायत दर्ज कराई गई, जिलाधिकारी द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी को तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।ग्राम पाली की श्रीमती गीता देवी की पेयजल उपलब्ध कराने संबंधी शिकायत पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान तथा जल निगम को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

नीलाम्बर, ग्राम गोशनी द्वारा खतौनी में आवश्यक सुधार किए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी पाटी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। रमेश राम, ग्राम मिरतोला सैन्दर्क द्वारा पेयजल कनेक्शन संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई, जिलाधिकारी ने संबंधित विभागो को कार्यवाही के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक श्रीमती कमला देवी, नवीन राणा, ईश्वर सिंह बिष्ट, गिरीश जोशी, नीरज कुमार, श्रीमती हीरा देवी, चेतराम, कृष्णानंद पाठक, श्रीमती नेहा महरा, बद्री प्रसाद शर्मा समेत अन्य विभिन्न लोगों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई।जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाना आवश्यक है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कृष्णा नाथ गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, प्र0 मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग चम्पावत मोहन पलड़िया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें