Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

लोहाघाट महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:रीठा साहिब में सड़क हादसा पिकअप के खाई में गिरने से चार घायल एक गंभीर।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 10, 2026

रीठा साहिब में सड़क हादसा पिकअप के खाई में गिरने से चार घायल एक गंभीर।

खड़ी चढ़ाई पार करने के दौरान पीछे को लुढ़क गई पिकअप।

भाजपा नेता सतीश पांडे ने अस्पताल पहुंच कर जाना घायलों का हाल-चाल।

चंपावत जिले के रीठा साहिब क्षेत्र में आज शुक्रवार शाम को एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। रीठा साहिब पार्किंग से परेवा की ओर जा रहा पिकअप वाहन खड़ी चढ़ाई में अचानक पीछे की ओर आ गया और खाई में जा गिरा। दुर्घटना में पिकअप में सवार चार लोग घायल हो गए हैं जिनमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों के द्वारा तत्काल सभी घायलों को खाई से बाहर निकाल कर चौड़ा मेहता अस्पताल पहुंचाया गया

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के नेतृत्व में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव चौहान व अन्य चिकित्सकों के द्वारा सभी घायलों का उपचार किया गया। डॉ राठी ने बताया दुर्घटना में तीन लोगों को गंभीर चोट आई है तथा एक मामूली रूप से चोटिल हुआ है। कहा जिसमें चालक सुरेंद्र सिंह पुत्र शिवराज सिंह के सर पर गंभीर चोट लगी है जिन्हें सीटी स्कैन के लिए चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया जाएगा

उन्होंने बताया फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। दुर्घटना में अर्जुन सिंह (60)पुत्र स्वर्गीय जगत सिंह निवासी परेवा मामले रूप से चोटिल हुए हैं। राहुल (25 ) पुत्र प्रकाश सिंह (परेवा)/ मोहन सिंह (45) पुत्र स्वर्गीय केसर सिंह निवासी परेवा तथा वाहन चालक सुरेंद्र सिंह( 28)पुत्र शिवराज सिंह निवासी चोड़ा मेहता को गंभीर चोटे आई हैं। दुर्घटना में घायल अर्जुन सिंह ने बताया रीठा साहिब पार्किंग से पिकअप परेवा की ओर जा रही थी तभी खड़ी चढ़ाई में पिकअप रुक गई और पीछे की ओर लुढ़कते हुए सड़क से नीचे खाई में पलट गई। वही दुर्घटना की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचे तथा दुर्घटना में घायल सभी लोगों का हाल-चाल जाना तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। तथा घायलों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया ।
इस दौरान पांडे ने चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी सहित समस्त चिकित्सको व उनके नर्सिंग स्टाफ की कार्य प्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा चिकित्सकों के साथ-साथ नर्सिंग स्टाफ के द्वारा मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। लोगों का कहना है भगवान की कृपा से एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। मालूम हो तीन दिन पूर्व ऑल्टो कार के 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से जहां एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

जरूरी खबरें