रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान
Laxman Singh Bisht
महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

चम्पावत में 09 अगस्त को होगा भव्य आयोजन
15 प्रतिभाशाली महिलाओं को मिलेगा ‘नंदा शिखर सम्मान-2026’

चम्पावत। सावन माह के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी फाउंडर ट्रस्टी सेवा संकल्प फाउंडेशन के मार्गदर्शन में आगामी 09 अगस्त 2026 को जी.जी.आई.सी. सभागार, चम्पावत में भव्य ‘सावन उत्सव-2026’ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एकजुट करते हुए उनकी प्रतिभा, संस्कृति, संस्कार एवं परंपराओं को एक मंच प्रदान करना है।सावन उत्सव महिलाओं के लिए अपनी लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर होगा। कार्यक्रम के माध्यम से महिला शक्ति, सामाजिक एकजुटता और आपसी सहभागिता का संदेश दिया जाएगा। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महिलाएं अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगी।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली जनपद चम्पावत की 15 प्रतिभाशाली महिलाओं को ‘नंदा शिखर सम्मान-2026’ से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में सेवा संकल्प फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य एवं जनसेवा तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला प्रतिभाओं को प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से समाज के प्रति समर्पण और सेवाभाव से कार्य कर रही महिलाओं के योगदान को सम्मान एवं प्रोत्साहन दिया जाएगा।सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सावन उत्सव-2026 को महिला शक्ति, संस्कृति, सेवा और सामाजिक सरोकारों के समागम के रूप में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर उनमें संगठन, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है।सावन उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिला प्रतिभाओं का सम्मान तथा पारंपरिक गतिविधियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी। आयोजन को लेकर महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
लोहाघाट:अवैध शराब तस्करी पर लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही 96 पाउच माल्टा शराब के साथ एक गिरफ्तार
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी