Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरु पूर्णिमा पर खेती से निकला मां भगवती का डोला। सैकड़ो श्रद्धालु हुए शामिल

बाराकोट:मां भगवती की रथ यात्रा के साथ मऊ महोत्सव का हुआ भव्य समापन।

बाराकोट: जी राम जी अधिनियम को लेकर पंच सम्मेलन का आयोजन।

लोहाघाट:देवीधार मेले में ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती व महाकाली के डोले। हजारों भक्तों ने लिया मां का आशीर्

चंपावत:एक करोड़ की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस की बड़ी सफलता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 28, 2026

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

खटीमा के पत्रकार दीपक फुलेरा पर भाजपा नेता की तहरीर पर दर्ज किए गए मुकदमे से चंपावत जिले के पत्रकारों में गहरा आक्रोश फैल गया है।चंपावत के वरिष्ठ पत्रकार पीटीआई संवाददाता दिनेश चंद्र पांडे ने मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए इसे पत्रकार उत्पीड़न बताया। मामले में उन्होंने शनिवार को जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज पत्रकार फुलेरा के खिलाफ किए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से पांडे ने कहा खटीमा क्षेत्र में गैस वितरण के दौरान हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर पत्रकार दीपक फुलेरा ने अपने पोर्टल के जरिए ग्राउंड रिर्पोटिंग के साथ सही तथ्यों को उजागर किया था।

लेकिन भाजपा के एक पदाधिकारी ने इस मामले में कोतवाली खटीमा में एक तहरीर दी और पुलिस ने बिना जांच व छानबीन के मामला दर्ज कर दिया। जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता की निष्पक्षिता को दबाने का प्रयास है। इसका हम पुरजोर विरोध करते है। लिहाजा अविलंब मुकदमा वापस लिया जाए।

जरूरी खबरें