Wednesday 22nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नीट पेपर लीक मामले में आज एनएसयूआई का धरना प्रदर्शन। छात्रों से आगे आने की अपील।

दून: नाबालिग छात्र से अश्लील हरकत व गलत काम करने वाले प्रधानाचार्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी: गौलापार में दर्दनाक हादसा पानी की टंकी में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

सीएम धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाली पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाज सीएम ने किया सम्मानित

लोहाघाट:महिला योग समिति जिला प्रभारी श्रीमती कुसुम खर्कवाल के निधन पर शोक सभा का आयोजन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : राज्य स्तरीय सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव में चंपावत का जलवा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 16, 2025

राज्य स्तरीय सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव में चंपावत का जलवा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थानगुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग में 15 व 16 अक्टूबर को आयोजित चतुर्थ सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव के राज्य स्तरीय आयोजन में चंपावत जनपद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में जनपद की टीम ने जिला समन्वयक नवीन पंत और नरेश जोशी के निर्देशन में प्रतिभाग किया।राज्य स्तरीय विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों ने शानदार उपलब्धियाँ हासिल कीं-

विज्ञान मॉडल (सीनियर वर्ग): रा.इ.का. लोहाघाट के सचिन कुमार – प्रथम स्थान

हिंदी कविता पाठ (जूनियर वर्ग): ओपीएस लोहाघाट की श्रेया पांडेय – प्रथम स्थान

विज्ञान क्विज (सीनियर वर्ग): होली विज़डम स्कूल, लोहाघाट के युवराज पांडेय गार्गी पांडेय संकल्प उपाध्याय की टीम -प्रथम स्थान

विज्ञान क्विज (जूनियर वर्ग): ओपीएस लोहाघाट के सिद्धांत उप्रेती दिव्यम जोशी शाम्भवी गोस्वामी की टीम– द्वितीय स्थान

विज्ञान नाटक (जूनियर वर्ग)जूनियर हाईस्कूल बिसारी – तृतीय स्थान

प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पदमश्री कल्याण सिंह रावत एवं यू-कॉस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत द्वारा सम्मानित किया गया।

जनपद की टीम का मार्गदर्शन रवीश पौचोली एवं प्रिम्बदा चौहान ने किया।

इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य ललित मोहन बोहरा, ब्लॉक विज्ञान समन्वयक नवीन पंत, जीवन सोरड़ी, भुवन जोशी और नवीन बिष्ट ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी।

जरूरी खबरें