रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:एसपी ने किया पूर्णागिरि मेला क्षेत्र का निरीक्षण पुलिस बल को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Laxman Singh Bisht
एसपी ने किया पूर्णागिरि मेला क्षेत्र का निरीक्षण ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ड्यूटी के दौरान लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं :एसपी रेखा यादव
30 हजार से अधिक श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं मां के दरबार

एसपी चंपावत रेखा यादव के द्वारा एक अप्रैल को मां पूर्णागिरी मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मां पूर्णागिरी मंदिर में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए खोया-पाया केंद्र, सीसीटीवी व्यवस्था, बूम बैरियर, ठुलीगाड़ क्षेत्र एवं पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था एवं आपातकालीन निकासी मार्गों की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी चंपावत के द्वारा रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को सोल्डर लाइट, टॉर्च, फ्लैशलाइट एवं रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि मेले के दौरान सभी पुलिसकर्मी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में दर्शन का लाभ मिल सके।

साथ ही चेतावनी दी ड्यूटी के दौरान लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मालूम हो आजकल पूर्णागिरि मेला काफी जोर पर चल रहा है 30 हजार से अधिक श्रद्धालु रोज मां पूर्णागिरि के दर्शनों के लिए आ रहे है। पुलिस के द्वारा श्रद्धालुओ को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था देते हुए मां के दर्शन कराए जा रहे है।


विज्ञापन
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।