Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:समय से पूर्व स्कूल छोड़ने वाले शिक्षकों पर होगी कड़ी कार्रवाई :मुख्य शिक्षा अधिकारी

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 14, 2026

समय से पूर्व स्कूल छोड़ने वाले शिक्षकों पर होगी कड़ी कार्रवाई :मुख्य शिक्षा अधिकारी बीते दिनों चंपावत जिले के बाराकोट क्षेत्र में कुछ शिक्षक स्कूल समय में बाजार में घूमते हुए नजर आए। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी बाराकोट ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच की तो विद्यालय स्कूल समय से पहले बंद पाया गया। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा तीन शिक्षकों का स्पष्टीकरण मांगा गया। जिस पर शिक्षकों के द्वारा गुलदार का हवाला दिया गया लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी ने इस उत्तर को संतोषजनक नहीं माना। मामले को मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत मेहरबान सिंह बिष्ट ने काफी गंभीर माना है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा समय पर स्कूल न पहुंचने वाले तथा समय से पूर्व विद्यालय छोड़ने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा यह काफी गंभीर मामला है जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी बाराकोट के द्वारा समय से पूर्व स्कूल छोड़ने वाले शिक्षकों से स्पष्टीकरण लिया है । मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं सामने आने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा शिक्षकों के साथ बच्चों का भविष्य जुड़ा है। उन्होंने जिले के सभी शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने तथा स्कूल छोड़ने के निर्देश दिए है।

जरूरी खबरें