Saturday 12th of September 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए जनभागीदारी जरूरी: डीएम

लोहाघाट:नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस सख्त 14 वाहनों के चालान।

लोहाघाट:वन विभाग ने सांप का किया रेस्क्यू । ततैयाओ के आतंक से दिलाई निजात

चम्पावत मे शूटिंग रेंज एवं अन्य खेल सुविधाओं के निर्माण को 9.51 करोड़ रुपये की स्वीकृति*

लोहाघाट:खेतीखान में पुलिस ने सुनीं जनसमस्याएं सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की विकास भवन में जोरदार नारेबाजी सरकार के खिलाफ नाराजगी की व्यक्त

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 11, 2026

मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की विकास भवन में जोरदार नारेबाजी सरकार के खिलाफ नाराजगी की व्यक्त

चम्पावत।आज दिनांक 11 सितंबर 2026 को फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोशिएशन के जनपदीय अध्यक्ष विनोद कुमार के अध्यक्षता एवं जनपदीय सचिव जीवन चंद्र ओली के संचालन में विकास भवन में मुख्य कृषि कार्यालय एवं अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय के प्रवेश द्वार पर सभी विभागों के मिनिस्ट्रियल कार्मिकों द्वारा गेट मीटिंग का कार्यक्रम आयोजित कर जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्ति की । अपनी 12 सूत्री मांगों के लिए मिनिस्ट्रियल 7 सितंबर 2026 से फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलन रत हैं। जिनमें प्रमुख मांग कनिष्ठ सहायक पद पर ग्रेड वेतन ₹2800.00, प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी पद का आवेदन एवं उपनिदेशक (प्रशासनिक) ग्रेड वेतन ₹6600.00, लेवल 11 पद का सृजन आदि प्रमुख मांगे हैं, सभी वक्ताओं ने कहा कि मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की इन न्यायोचित मांगों पर संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी की शासन के साथ कई बार वार्ता में सहमति हो चुकी है, परंतु वर्तमान तक शासनादेश जारी नहीं किए गए हैं और सरकार अभी भी मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की मांगों के प्रति संवेदनशील नहीं है, इसलिए अब संगठन को आर पार की लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत सभी मिनिस्ट्रियल कार्मिकों से फेडरेशन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभा करने का आवाहन भी किया है। लोहाघाट के अलावा पाटी, बाराकोट, चम्पावत, टनकपुर एवं बनबसा में भी कार्मिकों द्वारा गेट मीटिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आज उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, सुरेंद्र सौंन, एल0 एम0 चतुर्वेदी, कैलाश नाथ महंत, खीम सिंह बिष्ट, हिमांशु मुरारी, मिंटू राणा, लोचन त्रिपाठी, के साथ-साथ विकास भवन में कार्यरत सभी मिनिस्ट्रियल कार्मिक उपस्थित रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें