रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:न0पं0 पाटी के नव-निर्वाचित बोर्ड का 24 जून को शपथ ग्रहण
Laxman Singh Bisht
न0पं0 पाटी के नव-निर्वाचित बोर्ड का 24 जून को शपथ ग्रहण

शहरी स्थानीय निकायों में सामान्य निर्वाचन संपन्न होने के उपरांत जनपद चम्पावत के अंतर्गत नव-निर्वाचित नगर पंचायत, पाटी के गठन की प्रक्रिया गतिमान है। शासन द्वारा जारी अधिसूचना के क्रम में नगर पालिका अधिनियम, के अनुसार नव-निर्वाचित बोर्ड के गठन, अध्यक्ष व सदस्यों के शपथ ग्रहण तथा प्रथम बैठक के लिए जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार द्वारा एवं शासन के अनुपालन में यह कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अधिनियम के अनुसार अधिसूचना जारी होने के सात दिनों के भीतर नव-निर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक बुलाना और उससे पहले सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाना अनिवार्य है।इसी क्रम में जिला मजिस्ट्रेट चम्पावत द्वारा नगर पालिका अधिनियम - 1916 के तहत नगर पंचायत पाटी के नव-निर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों (सदस्यों) को शपथ ग्रहण कराने तथा प्रथम बैठक आहूत करने के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट पाटी, श्रीमती नीतेश (नीतू) डांगर को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। नगर पंचायत पाटी के इस शपथ ग्रहण समारोह और नव-निर्वाचित बोर्ड की प्रथम बैठक के आयोजन के लिए 24 जून, 2026 की तिथि निर्धारित की गई है, जहाँ नामित मजिस्ट्रेट की देखरेख में सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
विज्ञापन
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान