Friday 24th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रायकोट कप सीजन 1 की चैंपियन बनी बिसंग बॉयज। रोमांचक मुकाबले में झूमाधूरी 11 को दी मात।

लोहाघाट:26 जुलाई से होगा 'जय माँ झुमाधुरी फुटबॉल कप सीजन-6' का आगाज़।

लोहाघाट:वर्कशॉप से मात्र 3 किलोमीटर चल रोडवेज बस अड्डे में खराब हुई बस। यात्री रहे परेशान

चंपावत:भिंगराड़ा रेंज के 25 पंचायतों में हुआ 25 हजार पौधो का रोपण

लोहाघाट:पशु स्वामियों के विरुद्ध होगी कार्यवाही सार्वजनिक स्थानों पर पालतू जानवरों को खुला छोड़ने पर जि0पं 0सख़्त

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:एनएच-09 स्वाला सुधार कार्य की तकनीकी समीक्षा मार्च तक पूरा करें एनएच-09 सुधार कार्य: डीएम

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 15, 2025

एनएच-09 स्वाला सुधार कार्य की तकनीकी समीक्षा

मार्च तक पूरा करें एनएच-09 सुधार कार्य: डीएमजिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 (एनएच-09) के स्वाला खंड में चल रहे सुधार एवं चौड़ीकरण कार्यों की विस्तृत तकनीकी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनएच तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की वर्तमान प्रगति, तकनीकी मानकों, गुणवत्ता नियंत्रण, सुरक्षा प्रावधानों तथा कार्य गति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि सड़क सुधार एवं चौड़ीकरण कार्य हर हाल में मार्च तक पूर्ण कर लिए जाएँ। साथ ही निर्माण कार्य के दौरान यातायात की सुगमता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।उन्होंने स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था—साइनेंज, बैरिकेडिंग, नाइट-रिफ्लेक्टिव मार्किंग को और मजबूत करने पर बल दिया तथा सुधार कार्य को योजनाबद्ध एवं चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ढलानों के स्थिरीकरण, जल निकासी तंत्र, डामरीकरण एवं गुणवत्ता मानकों से जुड़े बिंदुओं की भी पृथक-पृथक समीक्षा की।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वाला क्षेत्र में एनएच-09 के सुधार कार्यों को जनसुविधा, सड़क सुरक्षा और दीर्घकालिक टिकाऊपन को ध्यान में रखते हुए समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा किया जाए।

जरूरी खबरें