रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:खेतार नारियल में जल्द गूंजेगी घराट की गूंज सीएम कैंप कार्यालय ने लिया संज्ञान
Laxman Singh Bisht
खेतार नारियल में जल्द गूंजेगी घराट की गूंज सीएम कैंप कार्यालय ने लिया संज्ञान

आदर्श चंपावत जनभावनाओं के अनुरूप विकास और अपनी समृद्ध विरासत के संरक्षण की दिशा में निरंतर अग्रसर।
ग्रामीणों की मांग पर घराट संरक्षण की दिशा में त्वरित पहल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित कैंप कार्यालय आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जनसमस्याओं के समाधान हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है।इसी क्रम में ग्राम सभा भगाना भंडारी के तोक खेतार नरियाल में ग्रामीण कृषकों द्वारा क्षेत्र के पारंपरिक घराट (जलचक्की) के सुधारीकरण एवं पुनर्जीवन की मांग नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल जी के समक्ष रखी गई।ग्रामीणों की मांग का संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती एवं नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल द्वारा मौके पर पहुंचकर घराट का स्थलीय निरीक्षण किया गया।इस दौरान डॉ खाती ने बताया कि जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में घराट के तत्काल सुधारीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। शीघ्र ही उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के माध्यम से घराट के सुधार एवं पुनर्जीवन का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।उन्होंने कहा कि घराट हमारी पहाड़ी संस्कृति, पारंपरिक जल-ऊर्जा तकनीक और ग्रामीण आत्मनिर्भरता की महत्वपूर्ण पहचान हैं। इनके संरक्षण एवं पुनर्जीवन से हमारी समृद्ध विरासत सुरक्षित रहने के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।
उत्तराखंड:18 नवंबर को आयोजित होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ।
चंपावत:आदर्श ग्राम सिमल्टा और फोर्ती के समग्र विकास को मिलेगी गति, जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा