Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मानेश्वर मंदिर में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, एक से डेढ़ टन प्लास्टिक कचरा किया गया एकत्रित

बाराकोट: वन विभाग ने लड़ी धूरा मंदिर परिसर में किया वृहद् वृक्षारोपण

बाराकोट: सरस्वती शिशु मंदिर शाखा मष्टा में गुरु पूजन उत्सव मनाया गया

चंपावत:कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाने मे तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग

चंपावत:जिलाधिकारी से भिंगराड़ा में पक्के नाले के निर्माण की मांग हो रहा है बड़ा खतरा।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:गमगीन माहोल में हुई बस चालक बेनीराम थ्वाल की अंत्येष्टि।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 4, 2026

गमगीन माहोल में हुई बस चालक बेनीराम थ्वाल की अंत्येष्टि। प्रशासन रहा मौजूद ।

छोटे पुत्र व भाई ने दी मुखाग्नि।

कल लोहाघाट के समीप राईकोट महर के पास हुई रोडवेज बस दुर्घटना में मृतक बस चालक स्वर्गीय बेनीराम थ्वाल की आज गुरुवार को गमगीन माहौल में स्थानीय श्मशान घाट मे अंत्येष्टि की गई । उनके छोटे पुत्र व भाई ने मुखाग्नि दी।प्रशासन की और से उप जिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत के नेतृत्व में तहसीलदार बृजमोहन आर्य, राजस्व उप निरीक्षक शुभम पुजारी, बसंत भंडारी, हरीश राम आदि उपस्थित हुए । उप जिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत ने अंत्येष्टि में शामिल होकर स्थानीय शमशान घाट में परिजनों को सांत्वना देते हुये हर प्रशासन की ओर से हर सम्भव सहायता देने का भरोसा दिलाया! स्वर्गीय बेनीराम थ्वाल की अंत्येष्टि में बड़ी तादात में लोग मौजूद रहे। सभी लोगों के द्वारा उनकी मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया गया ।कहा स्वर्गीय बेनीराम एक व्यवहार कुशल व यात्रियों व अपने साथियों के बीच लोकप्रिय चालक थे ।जिन्होंने 34 यात्रियों की जान बचाते हुए अपनी शहादत दी। वही कल जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने उनके आवास में जाकर परिजनों को शोक संवेदनाएं व्यक्त की थी की तथा मुख्यमंत्री पुरस्कार सिंह धामी के द्वारा भी उनके निधन पर दुख जताते हुए उनके पुत्र से फोन के माध्यम से बात की तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। अंतिम संस्कार में प्रेम थ्वाल, भावेश थ्वाल, दुर्गा दत्त ईश्वरी दत्त , राजस्व उप निरीक्षक शुभम पुजारी, बसंत भंडारी, हरीश राम सहित कई लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें