Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:यूसीसी पंजीकरण में अग्रणी गांव को पुरस्कार में मिलेगी 5 लाख की विकास योजना: जिलाधिकारी

Laxman Singh Bisht

Fri, May 23, 2025

निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूलने वाले कॉमन सर्विस सेंटरों पर होगी कार्रवाईसमान नागरिक संहिता (UCC) के तहत पंजीकरण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि 31 मई 2025 तक सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कार्मिकों का यूसीसी में पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराया जाना है।जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि सरकारी कार्यालयों में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी( स्थायी व अस्थायी) स्वयं पंजीकरण कराने के साथ-साथ आमजन को भी पंजीकरण हेतु प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में भागीदारी कर सकें।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर संचालक यदि निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूलते हैं, तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर आवश्यक दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।पंजीकरण प्रक्रिया को गति देने तथा यूसीसी में पंजीकरण में जनपद को अग्रणी बनाए जाने हेतु जिलाधिकारी ने कहा कि यूसीसी पंजीकरण में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायत को प्रोत्साहन स्वरूप 5 लाख रुपये की विकास योजनाए दी जाएगी।यह पुरस्कार उस ग्राम पंचायत को मिलेगा जहां 31 मई तक प्रति व्यक्ति पंजीकरण अनुपात ( ग्राम पंचायत में कुल पंजीकरण / ग्राम पंचायत की कुल जनसंख्या) सबसे अधिक होगा।जिलाधिकारी ने सभी प्रशासकों एवं ग्रामवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराएं और इस विकास योजना पुरस्कार को प्राप्त कर अपने ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को बढ़ावा दें।इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि अब यूसीसी पंजीकरण कैंप के समांतर आधार पंजीकरण कैंप भी लगाए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पंजीकरण प्रक्रिया को और अधिक सुलभ और प्रभावी बनाया जा सके।बैठक में अपर जिला अधिकारी जयवर्धन शर्मा, उप जिला अधिकारी अल्केश नौडियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी तनुजा वर्मा, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी, जिला पंचायती राज अधिकारी भूपेंद्र कुमार आर्य, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तनुज रावल सहित अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें