Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:दूबड़ समिति घोटाला मामले में एसआईटी ने किसानों के बयान किए दर्ज 81 लाख रुपए का हुआ था घोटाला।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 23, 2025

वर्तमान सचिव पर भी किसानों ने लगाया आरोप। चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक की दूबड़ बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति में हुए 81 लाख रुपए के घोटाले में डीएम चंपावत के निर्देश पर एसआईटी जांच चल रही है। शुक्रवार को एसआईटी टीम के द्वारा किसान नेता नरेंद्र उत्तराखंडी के नेतृत्व में आए किसानों के बयान दर्ज किए ।किसान नेता नरेंद्र उत्तराखंडी ने बताया एसआईटी टीम के पाटी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश व थानाध्यक्ष रीठा साहिब कमलेश भट्ट के द्वारा किसानों से पाटी थाने में पूछताछ कर उनके बयान लिए गए हैं। इस दौरान किसानों द्वारा सहकारिता विभाग पर आगामी फसल का बीमा न कराने का आरोप लगाया । किसान भगवान सिंह ने पाटी थाने में लिखित शिकायत देते आरोप लगाया है कि वर्तमान सचिव के द्वारा दस हजार रुपए चौड़ा मेहता समिति के खाते में डलवाए गए पर सचिव के दौरान ना तो बीमा किया गया और ना ही केसीसी खाते में जमा किए गए है ।

जरूरी खबरें