Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

लोहाघाट महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:प्रथम बैच का तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 10, 2026

प्रथम बैच का तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

तहसील चंपावत में उप जिलाधिकारी/ उपखंड जनगणना अधिकारी अनुराग आर्य के दिशा निर्देशन में तहसील सभागार में तीन दिवसीय जनगणना 2027 का प्रथम बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा चुका है उक्त जानकारी देते हुए उपखंड जनगणना अधिकारी अनुराग आर्य ने अवगत कराया की 2027 की जनगणना को लेकर प्रथम चरण की जनगणना को लेकर विभिन्न 50 केंद्रों के प्रगयंक के साथ ही सम्बंधित क्षेत्रों के राजस्व उप निरिक्षकों/सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है! उन्होंने बताया कि यह जनगरणा पूरी तरह से डिजिटल जनगरणा होने जा रही हैं जनगणना 2027 भारत की 16वीं जनगणना होगी, जो दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण अप्रैल 2026 से सितंबर 2026 तक होगा, जिसमें मकानों की सूची और आवास गणना की जाएगी। दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा, जिसमें जनसंख्या गणना की जाएगी। चम्पावत तहसील में दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं 8 अप्रैल से 10 अप्रैल तक, 11अप्रैल 13 व 15 अप्रैल तक होगा!उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 के पहले चरण में पूछे जाने वाले 33 सवालों की सूची सरकार ने जारी कर दी है। ये सवाल आपके घर, परिवार और सुविधाओं से जुड़े होंगे। आइए जानते हैं कि ये सवाल क्या हैं

- *मकान और उसकी बनावट*

- भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकरण अथवा जनगणना नंबर)

- जनगणना मकान नंबर

- जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री

- जनगणना मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री

- जनगणना मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री

- *परिवार और मुखिया की जानकारी*

- परिवार क्रमांक

- परिवार में सामान्यतः रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या

- परिवार के मुखिया का नाम

- परिवार के मुखिया का लिंग

- क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य से संबंधित है

- *सुविधाएं और संसाधन*

- पेयजल का मुख्य स्त्रोत

- प्रकाश का मुख्य स्त्रोत

- शौचालय की सुलभता

- स्नानगृह की उपलब्धता

- रसोईघर और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की Advanced

- रेडियो/ट्रांजिस्टर

- टेलिविजन

- इंटरनेट सुविधा

- कंप्यूटर/लैपटॉप

प्रशिक्षण कार्यक्रम में तहसीलदार चार्ज अधिकारी बृजमोहन आर्य ने सभी प्रगनको को निर्देश दिए कि इस गणना में आपने घर-घर जाकर उक्त बिंदुओं पर जनगणना ऑनलाइन करनी है जिसका डाटा जनगणना के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा! सभी को जिम्मेदारी से इस कार्यक्रम को संपादन करने में अभी से सहयोग करना हैं!तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए अवगत कराया कि यह पुनीत कार्य भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन चल रहा है जिसमें आप सबने अपने आपको फील्ड में जाकर सर्वोच्च सिद्ध करना है जिसके लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण को गहराई से मनन करते हुए धरातल पर उतरने का प्रयास करें जिससे कि यह जनपद जनगरणा के क्षेत्र में अपने आप में एक मिसाल बने, यह कार्य टीम भावना से ही संभव है, इसलिए आप सभी को दिए जा रहे प्रशिक्षण को गहराई से सीखना चाहिए!इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजेन्द्र बिष्ट, बाल विकास परियोजना अधिकारी ने भी प्रशिक्षणार्थियों को अपने स्तर से जानकारी दी प्रशिक्षण सत्र में अतिरिक्त चार्ज अधिकारी पवन जुकरिया,राकेश फर्तयाल जनगणना लिपिक कृष्णानंद जोशी फील्ड टेंनर नीरज कुमार,जोशी राजेंद्र कुमार, प्रभारी स्वान केंद्र शुभम खर्कवाल सुपरवाइजर हरीश गहतोड़ी, शुभम पुजारी, जीवन रिंगवाल, गोपेश मथेला, अशोक कुमार, सुरेश राम,सुशीला फत्याल, जीवंति कार्की, भुवन मेहता, प्रकाश कुंवर आदि लोग उपस्थित थे।

जरूरी खबरें