Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:न0पं0 पाटी निर्वाचन डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश किए निरस्त

विधानसभा लोहाघाट के लिए ऐतिहासिक सौगात कई सड़कों को मंजूरी: विधायक अधिकारी।

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अभी तक 10 लाख लोगों ने किए मां पूर्णागिरि के दर्शन यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि: एसपी रेखा यादव

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 4, 2026

अभी तक 10 लाख लोगों ने किए मां पूर्णागिरि के दर्शन यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि: एसपी रेखा यादव

प्रतिदिन 25 से 30 हजार श्रद्धालु कर रहे हैं मां पूर्णागिरि के दर्शन

रात दिन श्रद्धालुओं के जयकारों से गुजर रही है मां पूर्णागिरी की पहाड़ियां।

चंपावत जिले के टनकपुर स्थित प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम में 27 फरवरी से उत्तर भारत का प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेला चल रहा है। मेले में बड़ी तादात में श्रद्धालु रात दिन मां पूर्णागिरि के दर्शन कर रहे हैं। मां के जयकारों से मां पूर्णागिरी की पहाड़ियां गूंज रही है। मेले में प्रतिदिन हजारों की संख्या में आ रहे यात्रियों को एसपी चंपावत रेखा यादव के दिशा निर्देश पर चंपावत पुलिस के द्वारा व्यवस्थित तरीके से मां के दर्शन कराए जा रहे हैं तथा यात्रियों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों या आपराधिक घटनाओं का सामना न करना पड़े। शनिवार को एसपी चंपावत रेखा यादव ने जानकारी देते हुए बताया मेला शुरू होने से लेकर आज तक लगभग 10 लाख श्रद्धालुओं के द्वारा मां पूर्णागिरि के दर्शन किए जा चुके हैं और रोज 25 से 30 हजार यात्री मां के दर्शनों के लिए आ रहे हैं।

एसपी चंपावत ने बताया यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चंपावत पुलिस अलर्ट मोड में है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है अग्नि दुर्घटना को लेकर विशेष सतर्कता बर्ती जा रही है कहां मेला क्षेत्र में कई होटल और ढाबे संचालित हो रहे हैं।मेला स्थल मे 24 घंटे फायर ब्रिगेड अलर्ट मोड में रखी गई है तथा व्यापारियों व श्रद्धालुओं को भी अग्नि दुर्घटना को लेकर जागरूक किया जा रहा है ।इसके अलावा शारदा नदी किनारे बने घाटों में नहाने के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर जल पुलिस , एसडीआरएफ व गोताखोर तैनात किए गए है। एसपी चंपावत ने बताया अभी तक कई लोगों की जल पुलिस के द्वारा जान बचाई जा चुकी है तथा पुलिस के द्वारा मेले में बिछड़े कई लोगों को ढूंढ कर उनके परिजनों को सकुशल सोपा जा चुका है। मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को मजबूत किया गया है। एसपी चंपावत ने कहा चंपावत पुलिस की पहली प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा व सकुशल पूर्णागिरि धाम की यात्रा संपन्न कराना है ।जिसके लिए पुलिस के समस्त अधिकारियों व जवानों को कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं।

एसपी चंपावत ने कहा मेला ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पु1लिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा मेला ड्यूटी में चंपावत पुलिस के जवान 24 घंटे श्रद्धालुओं की सहायता करते हुए बेहतर कार्य कर रहे हैं। पुलिस के द्वारा अराजक तत्वों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। कहा यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा हेतु पुलिस बल के साथ-साथ होमगार्ड व पीआरडी के जवान भी तैनात किए गए हैं। कहा यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। तो वही सब इंस्पेक्टर देव नाथ गोस्वामी दलबल सहित भैरव मदिर में तीर्थ यात्रियों की सेवा मे जुटे हुए हैं।

जरूरी खबरें