Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

लोहाघाट महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता” : जिलाधिकारी

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 14, 2026

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता” : जिलाधिकारी

जनता मिलन में उमड़ा जनविश्वास, 92 शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश

जनपद चम्पावत में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं विकास से जुड़ी कुल 92 शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं।जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव है, उनका मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शेष मामलों में निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्यवाही करते हुए आख्या प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कार्यक्रम के दौरान ग्राम मंगोली की श्रीमती सरोज देवी द्वारा रोजगार की मांग किए जाने पर महिला सहायता समूह के माध्यम से जोड़ते हुए लाइब्रेरी संचालन एवं सेवायोजन विभाग को भी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। ग्राम बडोली निवासी श्री राजेश थ्वाल द्वारा क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग पर उरेडा को त्वरित कार्यवाही करते हुए सोलर लाइट लगाने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम रौतेली टम्टा की श्रीमती लीलावती टम्टा के भूमि कटान मुआवजा प्रकरण पर उपजिलाधिकारी को नियमानुसार आख्या प्रस्तुत करते हुए सहायता उपलब्ध करने के निर्देश दिए गए। आधार कार्ड संशोधन संबंधी समस्या पर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम कमलेख की श्रीमती उमा देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने हेतु खंड विकास अधिकारी को आवास दिलाने के निर्देश दिए। ग्राम मडलक में पेयजल संकट की शिकायत पर जल संस्थान एवं जल निगम को सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम बिरगुल के शेर सिंह को विकलांग पेंशन हेतु समाज कल्याण अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को पात्रता जांच कर शीघ्र पेंशन से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम ढोलीगांव के हिम्मत सिंह को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु सेवायोजन/कौशल विकास विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।ग्राम बसौटी माफी की श्रीमती सुनीता जोशी को नंदा गौरा योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया गया तथा ग्राम मूलाकोट के श्री राम लाल को मत्स्य पालन योजना की जानकारी देकर लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त अन्य नागरिकों द्वारा भी विभिन्न शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिन पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।जिलाधिकारी ने पूर्व में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को की गई विभागीय कार्यवाही की जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जनविश्वास बना रहे।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह डिगारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें