रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:परिवहन विभाग ने 66 वाहनों के किए चालान, नियमों के पालन की अपील
Laxman Singh Bisht
परिवहन विभाग ने 66 वाहनों के किए चालान, नियमों के पालन की अपील

सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में दिए गए दिशा निर्देशों एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार के मार्गदर्शन में जनपद चम्पावत में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) टनकपुर-चम्पावत के नेतृत्व में बाराकोट, लोहाघाट, पाटी एवं चम्पावत क्षेत्रों में व्यापक वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान एआरएम लोहाघाट के साथ संयुक्त प्रवर्तन कार्रवाई भी की गई।अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम एवं नियमों के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन पर कुल 66 वाहनों के चालान किए गए। जांच में 06 वाहन बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, 04 वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र तथा 05 वाहन बिना कर (टैक्स) संचालित पाए गए, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।प्रवर्तन के दौरान किशोर द्वारा स्कूटी चलाते पाए जाने पर वाहन को कोतवाली चम्पावत में सीज किया गया। वहीं बिना परमिट, बिना फिटनेस एवं बिना टैक्स संचालित एक अन्य वाहन को कोतवाली लोहाघाट में सीज किया गया।अभियान के दौरान उत्तराखण्ड परिवहन निगम (UTC) की एक बस में प्रेशर हॉर्न का प्रयोग पाए जाने पर भी चालान कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की है कि वे वाहन संचालन के दौरान वैध ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस प्रमाणपत्र, टैक्स, परमिट सहित सभी आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखें तथा यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद में ऐसे प्रवर्तन अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज बगोरिया, परिवहन कर अधिकारी (TTO) प्रमोद चौधरी, परिवहन उप निरीक्षक (TSI) आनंद सिंह बिष्ट, परिवहन सहायक निरीक्षक (TAI) राजेन्द्र प्रसाद, परिवहन आरक्षी नीरज कुमार, परिवहन आरक्षी निशा जोशी तथा वाहन चालक फकीर कुमार उपस्थित रहे।

विज्ञापन
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल
लोहाघाट:नशे में चला रहा था वाहन पुलिस ने किया गिरफ्तार बुलेरो सीज