Saturday 25th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ एबीवीपी व छात्र संघ ने महाविद्यालय में की तालाबंदी।

उत्तराखंड:योग प्रशिक्षकों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दिए कई अहम निर्देश

विकसित चम्पावत अभियान को बड़ी सौगात गोरल चौड़ परियोजना के लिए 6.60 करोड़ रुपये जारी

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल । 11 आईंएएस के बदले विभाग ।

40 हजार की ले रहा था रिश्वत बागेश्वर में विजिलेंस ने उरेडा अधिकारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार ।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बेरोजगार संगठन का सड़कों में फैली भवन निर्माण सामग्री हटाने को लेकर अनोखाअभियान।

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 4, 2025

बेरोजगार संगठन का सड़कों में फैली भवन निर्माण सामग्री हटाने को लेकर अनोखाअभियान।

सड़कों में फैली भवन निर्माण सामग्री दुर्घटनाओं का बन रही है सबब कई लोग हो चुके हैं चोटिल।बेरोजगार संगठन चंपावत के द्वारा चंपावत नगर की विभिन्न सड़कों के किनारे दुर्घटना का सबब बन रही रोड़ी रेत व मलवे को हटाने की मांग को लेकर एक अनोखा अभियान शुरू किया है। बेरोजगार संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगर की मुख्य सड़को में शासन प्रशासन व जनता का ध्यान सड़क सुरक्षा व स्वच्छता की ओर आकर्षित करते हुए जगह-जगह पहले भवन निर्माण सामग्री को सफेद पेंट कर चिन्हित किया और पेट से लिखा (मुझको हटा) दो ताकि प्रशासन का ध्यान इस और जाए। इसके अलावा राजमार्गों व सड़कों में बने हुए गड्ढों को भी सफेद पेंट से चिन्हित कर गड्ढों को भरने की मांग भी की गई। संगठन के पदाधिकारियो ने कहा सड़कों के किनारे बिखरी हुई भवन निर्माण सामग्री के कारण लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे है कई लोग चोटिल चुके हैं उन्होंने कहा बिखरी पड़ी भवन निर्माण सामग्री दुर्घटनाओं का सबब बनी हुई है जो कभी भी बड़ी दुर्घटनाओं को अंजाम दे सकती है । प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के हिमांशु गढ़कोटी ने कहा भवन निर्माण सामग्री एवं मलवा मानेसर से तिलोन मार्ग , छतार मांदली, जीआईसी रोड ,खटकाना पुल जिला चिकित्सालय से जूप मुड़ीयानी मार्ग सहित चंपावत की कई आंतरिक सड़कों में जगह-जगह फैला हुआ है। बेरोजगार संगठन ने जिला प्रशासन से शहर और आसपास की सभी मुख्य तथा आंतरिक सड़कों से रोड़ी , रेत और मलवा को हटाने तथा सड़कों के गड्ढों को भरने की मांग की है । चंपावत के अलावा लोहाघाट की सड़कों में भी कई जगह भवन निर्माण सामग्री फैली रहती है ।लोगों ने लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों से भी भवन निर्माण सामग्री को हटाने की मांग प्रशासन से की है।

जरूरी खबरें