रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:देवीधुरा में गुलदार के हमले में महिला घायल। क्षेत्र में दहशत ग्रामीणों की पिजड़ा लगाने की मांग
Laxman Singh Bisht
देवीधुरा में गुलदार के हमले में महिला घायल। क्षेत्र में दहशत ग्रामीणों की पिजड़ा लगाने की मांग

ग्रामीणों की वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग। 4 अगस्त रात की है घटना।

चंपावत जिले के देवीधुरा क्षेत्र में गुलदार के हमले में एक महिला बाल बाल बच गई। हमले में महिला घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक 4 अगस्त की रात 10:00 बजे के लगभग देवीधुरा के पखोटी गांव में घात लगा कर बैठे गुलदार ने जानकी देवी पत्नी उमेद सिंह पर घर के पास हमला कर दिया जिसमें महिला घायल हो गई है। गुलदार के हमले से किसी तरह महिला की जान बची। ग्रामीण गुलदार के हमले में घायल जानकी देवी को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवीधुरा लेकर आए जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गुलदार ने जानकी देवी के पैर में काफी गंभीर घाव बनाए थे उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।गुलदार के हमले से गांव में दहशत फैल गई है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी चंपावत को पत्र लिखकर गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कहा इस घटना के बाद आसपास की ग्राम पंचायतो में भय का माहौल बन चुका है।

उन्होंने कहा इन पंचायतो के ग्रामीण, स्कूल के बच्चे जंगल मार्ग से होते हुए बाजार क्षेत्र में स्थित विद्यालयों व प्रतिष्ठानों में पहुंचते है।इस घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है तथा ग्रामीण बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने वन क्षेत्र अधिकारी चंपावत से क्षेत्र में कैमरा ट्रैप व पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने तथा घायल महिला को मुआवजा देने की मांग की है। मांग करने में ग्राम प्रधान सरस्वती देवी, ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी ,क्षेत्र पंचायत शांति देवी, क्षेत्र पंचायत प्रकाश सिंह महरा व ग्राम प्रधान पखोटी व ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश