Friday 24th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भिंगराड़ा रेंज के 25 पंचायतों में हुआ 25 हजार पौधो का रोपण

लोहाघाट:पशु स्वामियों के विरुद्ध होगी कार्यवाही सार्वजनिक स्थानों पर पालतू जानवरों को खुला छोड़ने पर जि0पं 0सख़्त

लोहाघाट:बन विभाग ने घरों में घुसे दो सांपों का किया सफल रेस्क्यू।

उत्तराखंड नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफ

लोहाघाट:मास्टर प्लान के प्रारूप का प्रकाशन: व्यवस्थित विकास, नजूल नीति और जनभागीदारी पर प्रशासनिक स्थिति स्पष्ट

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:युवा चिराग फर्त्याल बने चंपावत जिले के कांग्रेस अध्यक्ष।

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 11, 2025

युवा चिराग फर्त्याल बने चंपावत जिले के कांग्रेस अध्यक्ष।

युवा हाथों में थमाई कांग्रेस ने चंपावत जिले की कमान।युवा कांग्रेस के तेज तर्रार नेता व लोहाघाट विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने चंपावत जिले का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने चंपावत जिले की कमान युवा चिराग फर्त्याल के हाथों में थमाई है। चिराग फर्त्याल के कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जनता ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है। कांग्रेस पदाधिकारियो व लोगों ने कहा चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी । तो वही नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने चंपावत जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारियो को धन्यवाद दिया है ।उन्होंने कहा पार्टी हाई कमान ने जो उन पर विश्वास किया है वह उस पर खरा उतरेंगे तथा पूर्ण ईमानदारी के साथ पार्टी हित में कार्य करेंगे। फर्त्याल ने कहा वह सभी कांग्रेस जनों को साथ लेकर कार्य करेंगे।

जरूरी खबरें