Friday 24th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भिंगराड़ा रेंज के 25 पंचायतों में हुआ 25 हजार पौधो का रोपण

लोहाघाट:पशु स्वामियों के विरुद्ध होगी कार्यवाही सार्वजनिक स्थानों पर पालतू जानवरों को खुला छोड़ने पर जि0पं 0सख़्त

लोहाघाट:बन विभाग ने घरों में घुसे दो सांपों का किया सफल रेस्क्यू।

उत्तराखंड नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफ

लोहाघाट:मास्टर प्लान के प्रारूप का प्रकाशन: व्यवस्थित विकास, नजूल नीति और जनभागीदारी पर प्रशासनिक स्थिति स्पष्ट

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत के युवा साहित्यकार बहादुर सिंह बिष्ट को मिले तीन-तीन पुरस्कार

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 8, 2025

चंपावत के युवा साहित्यकार बहादुर सिंह बिष्ट को मिले तीन-तीन पुरस्कारकुमाउनी भाषा साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति कसारदेवी अल्मोड़ा तथा पहरू कुमाउंनी मासिक पत्रिका के तत्वावधान में एवं उत्तराखंड भाषा संस्थान तथा संस्कृति विभाग के सहयोग से शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान डायट रूद्रपुर में १७ वें राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन के दूसरे दिन का विषय कुमाउंनी भाषा मानकीकरण था।कार्यक्रम में लेखन को बढ़ावा देने के लिए कई पुरस्कार दिए गए। चंपावत के युवा साहित्यकार बहादुर सिंह बिष्ट को कुंवर दलीप सिंह बिष्ट स्मृति बाल नाटक लेखन, खीम सिंह ऐठानी स्मृति बाल कविता लेखन तथा इंद्र सिंह रावत स्मृति बाल कविता लेखन पुरस्कार प्रदान किए गए। उनको पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र और पुरस्कार धनराशि का चेक दिया गया। चंपावत के वरिष्ठ साहित्यकार श्री कीर्ति बल्लभ शक्टा की दो पुस्तकों का भी विमोचन किया गया।

जरूरी खबरें