Wednesday 4th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पड़ासो सेरा सड़क में डामरीकरण की मुख्यमंत्री की घोषणा के लिए ग्रामीणों ने जताया आभार

रुद्रपुर:अनैतिक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़। दो महिला सहित चार गिरफ्तार।

मुनस्यारी:सामुदायिक पुस्तकालय युवाओं के लिए बन रहे वरदान तीन विद्यार्थी बने पुलिस कांस्टेबल

चंपावत:राज्य स्तर पर इंस्पायर अवार्ड के जीआईसी सुई कीछात्रा चंद्रा चौबे का चयन

लोहाघाट:होली के रंगों के साथ आँखों की सुरक्षा भी जरूरी: डा 0विराज राठी

: सीएम धामी ने चमोली हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच पांच लाख तथा घायलों को एक एक लाख रुपए की राहत राशि देने के दिए निर्देश 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 19, 2023
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रूपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों को एम्स ऋषिकेश हेलीकॉप्टर से लाया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दी गईं है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश एम्स पहुंचे और चमोली में करंट लगने से हुई घटना में घायल लोगों का हाल-चाल जाना तथा ऐम्स प्रबंधन को घायलों का अच्छे से अच्छा उपचार करने के निर्देश सीएम धामी ने दिए मालूम हो चमोली में करंट फैलने से 16 लोगों की मौत हो गई जिनमें पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर सहित तीन होमगार्ड के जवान भी शामिल है सीएम धामी ने कहा सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है घायलों को अच्छे से अच्छा उपचार दिया जाएगा

जरूरी खबरें