Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

सूचना

: चंपावत मे रसोई गैस सिलेंडरों में हो रही है घटतोली उपभोक्ता ने डीएम से कार्यवाही की मांग को लेकरकरी शिकायत

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 9, 2023
चंपावत रसोई गैस सिलेंडरों में हो रही है घटतोली उपभोक्ता ने डीएम से करी शिकायत उत्तराखंड वंचित राज्य आंदोलनकारी संगठन के जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र पांडे के साथ रसोई गैस सिलेंडर में घटतोली होने का मामला सामने आया है पांडे ने बताया आज नगर में रसोई गैस सप्लाई करने वाली गाडी से उन्होने गैस रिफिल करवाई जिसमें दो किलो गैस कम निकली। इसकी शिकायत गैस प्रबंधक चम्पावत से करी और गैस गोदाम जाकर फिर नया सिलेंडर लिया। उन्होंने बताया चंपावत में अक्सर लोगों के साथ रसोई गैस में घटतोली की घटनाएं होते रहती है लेकिन विभाग के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जाता है जिसके बाद पांडे ने डीएम चंपावत से मुलाकात कर रसोई गैस सिलेंडरो में हो रही घटतोली का शिकायती पत्र दिया पांडे ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि आज दिनांक 9 नवंबर 2023 को उनके द्वारा इंडियन आयल गैस ऐजेंसी चम्पावत के माध्यम से गैस वितरण करने वाले वाहन से गैस सिलेंडर लिया। जिसका वजन करने पर दो किलो गैस कम निकली। इसकी शिकायत गोदाम में जाकर गैस प्रबंधक से की और उनके द्वारा दूसरा सिलेंडर दिया। गैस प्रबंधक का कहना था कि कभी कभी सिलेंडर में गैस कम निकल जाती है। लेकिन चम्पावत में घटतोली की घटनाएं आम है। कई उपभोक्ता इसकी शिकायत नही कर पाते है। पांडे ने शिकायती पत्र के माध्यम से डीएम से मामले का संज्ञान लेने तथा गैस गोदाम और गैस सप्लाई करने वाले वाहनों की आकस्मिक चेंकिग करने की मांग करी है

विज्ञापन

जरूरी खबरें