रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट क्षेत्र में कैब सेवा संचालित करने की मांग। बीमारो व बुजुर्गों को मिलेगी राहत।
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट क्षेत्र में कैब सेवा संचालित करने की मांग। बीमारो व बुजुर्गों को मिलेगी राहत।

लोहाघाट नगर में प्रतिदिन दूर-दूर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले बीमार, छात्र-छात्राओं व बुजुर्गों की परेशानियों को देखते हुए कैब संचालित करने की मांग उठी है। स्थानीय लोगों ने कहा लोहाघाट नगर में ग्रामीण क्षेत्र से प्रतिदिन सैकड़ो लोग लोहाघाट पहुंचते हैं। जिनमें कई बीमार व बुजुर्ग व्यक्ति भी होते हैं जिन्हें लोहाघाट स्टेशन बाजार से अस्पताल व अपने गंतव्य तक पैदल पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा लोहाघाट के छमनिया, प्रेम नगर, चांदमारी,जीआईसी क्षेत्र से बाजार आने जाने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतें होती है। लोगों ने कहा रा0 पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं को भी वाहन न मिलने से पैदल संस्थान तक जाना पड़ता है। इसके अलावा सुबह दिल्ली, देहरादून से आने वाले यात्रियों को वाहन व्यवस्था न होने के कारण पैदल प्रेम नगर, चांदमारी आदि क्षेत्रों को जाना पड़ता है। लोगों ने कहा गर्मी व बरसात में जनता को काफी कठिनाई होती है। क्षेत्रीय लोगों ने मांग करते हुए कहा जनता की समस्या को देखते हुए लोहाघाट नगर से गलचोड़ा, प्रेम नगर, पॉलिटेक्निक तथा लोहाघाट के जीआईसी क्षेत्र को कैब सेवा संचालित की जाए ताकि लोगों को विशेष कर बुजुर्गों, बीमारो व महिलाओं को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े तथा कैब सेवा के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिल सके। लोगों ने प्रशासन से जन समस्या को देखते हुए लोहाघाट में छोटे वाहनों के जरिए कैब सेवा संचालित करने की मांग की है। ताकि लोग कम दामों में अपने गंतव्य तक पहुंच सके।
विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।