रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति
Laxman Singh Bisht
मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ी पहल
चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति
मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 228 एवं 229 के लिए 1.87 करोड़ की प्रथम किश्त जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद चम्पावत के विकास को गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई ग्राम्य विकास विभाग से संबंधित घोषणा संख्या 228/2026 एवं 229/2026 के क्रियान्वयन हेतु शासन द्वारा कुल 389.60 लाख (3.89 करोड़ रुपये) की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।इन घोषणाओं के अंतर्गत घोषणा संख्या 228/2026 के लिए 158.04 लाख रूपए तथा घोषणा संख्या 229/2026 के लिए 231.56 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में 187.40 लाख (1.87 करोड़ रुपये) की प्रथम किश्त भी जारी कर दी गई है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शासन से धनराशि स्वीकृत होने पर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारना प्राथमिकता है। कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा में उन्हें पूर्ण कराया जाएगा, ताकि इनका सीधा लाभ क्षेत्र की जनता को मिल सके।शासन ने स्वीकृत कार्यों की निरंतर निगरानी, निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक तीन माह में प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यस्थल पर स्वीकृत कार्य, लागत, कार्य प्रारंभ एवं पूर्ण होने की तिथि तथा कार्यदायी संस्था सहित आवश्यक विवरण वाला स्थायी सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।मुख्यमंत्री की घोषणाओं के लिए धनराशि जारी होने से चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेज होगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी ।
विज्ञापन
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।