Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

लोहाघाट:स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।

राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

उत्तराखंड:पेपर लीक मामले में ईडी ने हाकम सिंह की लाखों की संपत्ति अस्थायी रूप से की कुर्क

लोहाघाट:बन विभाग की निरापत्ति न मिलने से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य में देरी।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : देवीधुरा:सीएम धामी कल 16 मई को देवीधूरा में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण प्रशिक्षण महा अभियान में होंगे शामिल

Laxman Singh Bisht

Fri, May 15, 2026

सीएम धामी कल 16 मई को देवीधूरा में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण प्रशिक्षण महा अभियान में होंगे शामिल

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 16 मई 2026 को जनपद चम्पावत के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर 01:10 बजे जीआईसी देवीधूरा खेल मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके उपरांत वह सड़क मार्ग से सीधे मां वाराही मंदिर, देवीधूरा के लिए प्रस्थान करेंगे।देवीधूरा पहुंचने पर मुख्यमंत्री ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के अंतर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रसिद्ध धार्मिक एवं आस्था के केंद्र मां वाराही धाम, देवीधूरा मंदिर परिसर में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

जरूरी खबरें