रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : देवीधुरा:बाराही धाम में शुरू हुआ मां बाराही के भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण कार्य।
Laxman Singh Bisht
बाराही धाम में शुरू हुआ मां बाराही के भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण कार्य।
नागर एवं हिमालयी शैली में बनेगा उत्तर भारत का अद्वितीय मंदिर, जिसकी आयु होगी दस शताब्दियों से अधिक।
देवीधुरा। बाराही धाम में मां बज्र बाराही के नए मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ कार्तिक पूर्णिमा के दिन वेद मंत्रों के साथ विधिवत रूप से किया गया। मंदिर का निर्माण कार्य देश के प्रसिद्ध मंदिर वास्तुकार गुजरात के सोमपुरा परिवार द्वारा किया जा रहा है।यह मंदिर उत्तर भारत का एक विशिष्ट एवं भव्य नागर व हिमालयी शैली का मंदिर होगा, जिसकी भव्यता दूर से ही दिखाई देगी। गुजरात से आए सोमपुरा परिवार के प्रमुख विपुल बालकृष्ण त्रिवेदी अपने वास्तु शिल्पियों के साथ यहां निर्माण कार्य प्रारंभ कर चुके हैं। उन्होंने मंदिर के प्लान को अंतिम रूप दे दिया है, जिसमें सभी आवश्यक धार्मिक व स्थापत्य तत्वों का विशेष ध्यान रखा गया है।मंदिर में कुल तीन प्रमुख गुंबद होंगे — मुख्य गुंबद की ऊँचाई 65 से 70 फीट, दूसरा 50 फीट तथा तीसरा 40 फीट का होगा। मंदिर की नींव में यहां सदियों से पड़े अंडाकार ग्रेनाइट पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है। इन पत्थरों को तराश कर नींव में डाला जाएगा। कुछ पत्थरों को राजस्थान भेजा गया है ताकि उनकी नक्काशी की उपयुक्तता की जांच की जा सके। इतिहासकारों के अनुसार, यह ग्रेनाइट उस समय का है जब यह पूरा क्षेत्र जलमग्न हुआ करता था। श्री त्रिवेदी का कहना है कि मंदिर की आयु कम से कम एक हजार वर्ष से अधिक होगी और इसकी संरचना इस प्रकार की होगी कि भूकंप का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।ग्रेनाइट की शिलाओं पर नक्काशी का कार्य गुजरात के शिल्पकारों द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है, जिसमें स्थानीय स्तर पर मां बाराही के उपासक मदन बोहरा पूर्ण समर्पण के साथ सहयोग कर रहे हैं। मंदिर निर्माण कार्य को श्री बाराही शक्तिपीठ ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं रेलवे कॉरिडोर के पूर्व एमडी रहें हीरा बल्लभ जोशी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मंदिर में हिमालयी क्षेत्र की संस्कृति, परंपरा एवं प्रवृत्ति का दर्शन होगा। निर्माण कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पाटी शाखा में विशेष खाता खोला गया है जिसका — Account No.: 00000042527788987
IFSC Code: SBIN0007656 Account Holder: श्री बाराही शक्तिपीठ ट्रस्ट है। श्री जोशी ने बताया कि ट्रस्ट के सभी सहयोगी इस बात के प्रयास में हैं कि मंदिर निर्माण में श्रद्धालुओं की भावनाओं का अधिकतम समावेश किया जा सके। इसके लिए व्यापक स्तर पर भक्तों एवं क्षेत्रीय लोगों से संपर्क किया जा जाएगा।
विज्ञापन
लोहाघाट:अवैध शराब तस्करी पर लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही 96 पाउच माल्टा शराब के साथ एक गिरफ्तार
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी