Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : देवीधुरा: जिलाधिकारी व एसपी ने देवीधुरा में निर्माणाधीन पुलिस चौकी का किया निरीक्षण।।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 8, 2025

डीएम व एसपी ने देवीधुरा में निर्माणाधीन पुलिस चौकी का किया निरीक्षण।जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने मंगलवार को देवीधुरा में निर्माणाधीन दो-मंजिला पुलिस चौकी का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया।अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की संरचना, सुरक्षा व्यवस्था एवं उपयोगिता संबंधी बिंदुओं की गंभीरता से समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान रिटेनिंग वॉल की आवश्यकता, मालखाना तथा लॉकअप की स्थिति का विशेष रूप से अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि यह चौकी देवीधुरा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति व्यवस्था एवं आपात परिस्थितियों के त्वरित समाधान हेतु अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।विशेष रूप से बग्वाल मेले जैसे बड़े आयोजनों के दौरान यह पुलिस चौकी कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि आगामी बग्वाल मेले को ध्यान में रखते हुए इस पुलिस चौकी का संचालन जल्द प्रारंभ किया जाना आवश्यक है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मिल सके।इस दौरान तहसीलदार पाटी जगदीश नेगी, देवीधुरा चौकी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें