Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरु पूर्णिमा पर खेती से निकला मां भगवती का डोला। सैकड़ो श्रद्धालु हुए शामिल

बाराकोट:मां भगवती की रथ यात्रा के साथ मऊ महोत्सव का हुआ भव्य समापन।

बाराकोट: जी राम जी अधिनियम को लेकर पंच सम्मेलन का आयोजन।

लोहाघाट:देवीधार मेले में ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती व महाकाली के डोले। हजारों भक्तों ने लिया मां का आशीर्

चंपावत:एक करोड़ की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस की बड़ी सफलता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट की डाक बंगला रोड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस का वितरण।

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 27, 2026

लोहाघाट की डाक बंगला रोड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस का वितरण।

रसोई गैस मिलने से जनता को मिली राहत। डिलीवरी प्वाइंट पर भारी भीड़।

आजकल चंपावत जिले में रसोई गैस के लिए डिलीवरी प्वाइंट में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ लग रही है। रसोई गैस के लिए लोग घंटों लाइनों में लग रसोई गैस का इंतजार कर रहे हैं। कई लोगों को गैस उपलब्ध हो रही है तो कई लोग बेरंग वापस घरों को लौट रहे हैं। तो वही आज शुक्रवार को लोहाघाट के बजरंगबली वार्ड की डाक बंगला रोड में सभासद सुरेश फर्त्याल के नेतृत्व में सुव्यवस्थित तरीके से रसोई गैस का वितरण किया गया। और लाइन में लगे सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस उपलब्ध कराई गई।जिस कारण घंटो रसोई गैस का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली। उपभोक्ता अमित जुकरिया , रवीश भट्ट व अन्य लोगों ने कहा आज सभासद सुरेश फर्त्याल के द्वारा सुवस्थित तरीके से वार्ड वासियों को वरीयता देते हुए रसोई गैस उपलब्ध कराई गई। जिसके लिए समस्त वार्ड वासी सभासद फर्त्याल को धन्यवाद देते हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की गैस वह दूसरे के क्षेत्र में ना जाकर अपने क्षेत्र से लें जिस भीड़ भी नहीं होती है और आसानी से रसोई गैस भी उपलब्ध हो जाती है। उन्होंने बताया लोहाघाट क्षेत्र में गैस की काला बाजारी नहीं चल रही है 951 रुपए में उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। कहा बार्ड वासियों के द्वारा भी गैस वितरण में पूर्ण सहयोग दिया गया।

वही गैस एजेंसी प्रबंधक ने बताया और डाक बंगला रोड में 80 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। गैस की उपलब्धता के आधार पर रोस्टर के हिसाब से जगह-जगह डिलीवरी प्वाइंट में रसोई गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

जरूरी खबरें