Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : जनपद आईकान शांभवी मुरारी ने दिलाई पर्यावरण बचाओ, लोकतंत्र निभाओ पौधारोपण के साथ मतदाता शपथ

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 5, 2025

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद चंपावत में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित, स्वीप आइकन शांभवी मुरारी द्वारा दिलाई गई मतदाता शपथजिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे के निर्देशन में जनपद चंपावत में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण व मतदाता जागरूकता को एक साथ जोड़ते हुए वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्य कार्यक्रम राजकीय नर्सिंग कॉलेज कुलेठी (बूथ संख्या 67, विधानसभा क्षेत्र 55-चंपावत) में संपन्न हुआ, जहाँ जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे, प्रभागीय वनाधिकारी नवीन चंद्र पंत, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, समस्त जिलास्तरीय अधिकारी, एसएसबी के जवान, डिग्री कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज व विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।इस अवसर पर स्वीप आइकन शांभवी मुरारी द्वारा उपस्थितजन को मतदाता शपथ दिलाई गई,जिसमें सबको स्वतंत्र, निष्पक्ष व जागरूक मतदान की शपथ दिलाते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दिलाया गया।पर्यावरण दिवस के इस अवसर पर न केवल नर्सिंग कॉलेज परिसर, बल्कि जनपद के सभी तहसील परिसरों एवं विभिन्न मतदान बूथों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संचालित किया गया। अपराह्न तक जनपद में लगभग 450 से अधिक पौधों का रोपण सफलतापूर्वक किया जा चुका है।यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण व लोकतंत्र दोनों के प्रति जनमानस को संवेदनशील बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम रहा, जिसमें प्रशासन, छात्र समुदाय और सुरक्षाबलों की सामूहिक सहभागिता सराहनीय रही।

जरूरी खबरें