Friday 24th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भिंगराड़ा रेंज के 25 पंचायतों में हुआ 25 हजार पौधो का रोपण

लोहाघाट:पशु स्वामियों के विरुद्ध होगी कार्यवाही सार्वजनिक स्थानों पर पालतू जानवरों को खुला छोड़ने पर जि0पं 0सख़्त

लोहाघाट:बन विभाग ने घरों में घुसे दो सांपों का किया सफल रेस्क्यू।

उत्तराखंड नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफ

लोहाघाट:मास्टर प्लान के प्रारूप का प्रकाशन: व्यवस्थित विकास, नजूल नीति और जनभागीदारी पर प्रशासनिक स्थिति स्पष्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : खेतीखान पंपिंग योजना का कार्य शुरू न होने पर जिला पंचायत सदस्य महरा की जल संस्थान के खिलाफ धरने की चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 11, 2025

खेतीखान पंपिंग योजना का कार्य शुरू न होने पर जिला पंचायत सदस्य महरा की जल संस्थान के खिलाफ धरने की चेतावनी

जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद जल संस्थान के अधिकारियों के द्वारा शुरू नहीं किया गया कार्यचंपावत जिले के जिला पंचायत क्षेत्र जनकांडे के जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा ने जल संस्थान चंपावत के खिलाफ गहरी नाराजगी जताते हुए 17 नवंबर तक खेतीखान पंपिंग योजना के लंबित कार्य को शुरू न करने पर आम जनता के साथ खेतीखान के इंदिरा पार्क में जल संस्थान के खिलाफ धरने में बैठने की चेतावनी दी है। जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को मामले को लेकर आज 11 नवंबर को पत्र भेजा है ।जिसमें उन्होंने कहा है मेरी जिला पंचायत क्षेत्र खेतीखान में जल जीवन मिशन योजना से निर्माणाधीन खेतीखान पंपिंग योजना बीते लगभग 3.5 वर्षों से लंबित पड़ी है। इस योजना से क्षेत्र की आम जनता को पेयजल की अत्यंत आवश्यकता है। किंतु लंबे समय से कार्य पूर्ण न होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को पेयजल की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है ।महरा ने कहा जिला अधिकारी चंपावत के जनता मिलन कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता जल संस्थान के द्वारा योजना को पूर्ण करने हेतु दो बार तिथि निर्धारित की गई ।परंतु दोनों तिथियों पर कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। महरा ने कहा योजना में लगातार विलंब होने के कारण क्षेत्र की जनता में शासन के खिलाफ काफी नाराजगी है। उन्होंने कहा एक जनप्रतिनिधि होने के कारण जनता में उनके खिलाफ असंतोष उत्पन्न हो रहा है ।महरा ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से उक्त पंपिंग योजना का कार्य सोमवार 17 नवंबर तक शुरू कर जनता को योजना का लाभ दिलाने की मांग की है । साथ ही चेतावनी दी है अगर निर्धारित तिथि तक कार्य प्रारंभ अथवा पूर्ण नहीं किया गया तो वह ग्रामीणों को साथ लेकर खेतीखान के इंदिरा पार्क में आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे ।जिसकी पूरी जिम्मेदारी जल संस्थान की होगी। मालूम हो चंपावत जिले में जल जीवन मिशन योजना का हाल बस से बत्तर हो चुका है कई योजनाएं आधे अधूरे में लटकी पड़ी हुई है।पर संबंधित विभागों के द्वारा योजना पूर्ण करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। विभागीय अधिकारी जिला अधिकारी के आदेशों की अवहेलना करते नजर आ रहे हैं ।जनता को सिर्फ योजना पूर्ण करने के झूठे आश्वासन इन अधिकारियों के द्वारा दिए जा रहे हैं। जिस कारण जनता में जल संस्थाओं व जल निगम के खिलाफ काफी आक्रोश है।

जरूरी खबरें