Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चम्पावत की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का काम कर रहे हैं डीएम ऐपण कला की धनी अनुष्का को किया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 16, 2025

चम्पावत की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का काम कर रहे हैं जिलाधिकारी

ऐपण कला की धनी अनुष्का को किया सम्मानित।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जबसे चम्पावत जिले का कार्यभार संभाला है । तबसे जनता के बीच रहते हुए कुछ ना कुछ ऐसे कार्य कर रहे हैं जिससे जनता और प्रशासन के बीच की दूरी कम होती जा रही है।आज गोरल चौड़ निवासी अनुष्का गोस्वामी ने महज 17 वर्ष की उम्र में बनाई गई अपनी ऐपण कला की कुछ छायाचित्र जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने अनुष्का को अपने आवास में बुलाकर सम्मानित करते हुए अनुष्का के द्वारा बनाई गई ऐपण कला और अपनी धरोहर को सहेजे रखने की सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा चंपावत में प्रतिभाएं अनेक हैं बस हमको उनको उजागर कर उन्हें उचित मंच दिलाना है ।बता दें आम जनता के हित में कार्य करने वाले जिलाधिकारी मनीष कुमार चम्पावत में ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करने का कार्य कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। वहीं जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित होने पर अनुष्का काफी खुश नजर आई। हौसला अफजाई के लिए अनुष्का व उनके परिजनों के द्वारा जिलाधिकारी चंपावत को धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें