Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

सूचना

: चंपावत जिले में डोली धरती  6.4 तीव्रता का आया जोरदार भूकंप लोग दहशत में घरों से निकले बाहर

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 3, 2023
चंपावत जिले में डोली धरती  6.4 तीव्रता का आया जोरदार भूकंप चंपावत जिले में एक बार फिर भूकंप के तेज झटको से धरती डोली शुक्रवार तीन नवंबर को रात 11:32 :54 सेकंड में चंपावत जिले में कुछ देर तक भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए भूकंप के तेज झटकों से घबराकर लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से चिल्लाते हुए बाहर निकल आए तथा कई लोगों को नींद में होने के कारण भूकंप का पता भी नहीं चल पाया वहीं लोहाघाट के मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉक्टर ए के सिंह ने भूकंप के बारे में जानकारी देते हुए बताया रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 6.4 आकी गई है भूकंप का केंद्र नेपाल के पेनिक से 7 किलोमीटर दूर तथा उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ से 208 किलोमीटर ईस्ट साउथ ईस्ट में था डॉक्टर ए के सिंह ने बताया भूकंप धरती के 10 किलोमीटर गहराई से आया जिसका लेटीट्ट्यूड 28.84 तथा लोंगिट्यूड 82.19 था डॉक्टर सिंह ने बताया यह काफी तीव्रता का भूकंप था अगर कुछ देर और रहता तो काफ़ी नुकसान हो सकता था डॉक्टर सिंह ने आशंका जताते हुए कहा अभी भूकंप के कम तीव्रता के झटके और आ सकते हैं उन्होनें बताया भूकंप का असर उत्तराखंड ,बिहार, यूपी ,दिल्ली ,एनसीआर में ज्यादा रहा फिलहाल भूकंप से जिले में नुकसान की कोई खबर अभी तक नहीं मिली है मालूम हो कुछ दिन पहले ही दोपहर में 6.2 तीव्रता के भूकंप का तेज झटका आया था वही भूकंप के लगातार आ रहे झटको से लोग काफी दहशत में है

विज्ञापन

जरूरी खबरें