रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : दून:नंदा की चौकी पुल एप्रोच धसने के मामले में अधिशासी अभियंता सहित तीन अभियंता निलंबित
Laxman Singh Bisht
नंदा की चौकी पुल एप्रोच धसने के मामले में अधिशासी अभियंता सहित तीन अभियंता निलंबित

देहरादून :नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में शासन ने तीन अभियंताओं को निलंबित कर दिया है।निलंबित अधिकारी: लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, सहायक अभियंता अमित त्यागी और कनिष्ठ अभियंता नवीन गैरोला। 28 जुलाई को भारी बारिश के कारण टोंस नदी पर बने इस नवनिर्मित पुल जिसकी लागत करीब 16 करोड़ रुपये थी । पुल की एप्रोच रोड अचानक धंस गई थी। हालांकि, पुल का मुख्य ढांचा सुरक्षित बताया गया था।
जांच रिपोर्ट: क्षेत्रीय मुख्य अभियंता ने 3 अगस्त को जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी थी, जिसके आधार पर तीन अभियंताओं की लापरवाही और खराब निर्माण गुणवत्ता को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। साथ ही लोनिवि विभागाध्यक्ष को डिजाइन कंसलटेंट के खिलाफ भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।निलंबित तीनों अभियंताओं को दीर्घ शास्ति प्रदान करने का उल्लेख किया गया है। लोनिवि सचिव डॉ.पंकज कुमार पांडेय के जारी आदेश में कहा गया है कि तीनों अधिकारियों ने तकनीकी निगरानी, गुणवत्ता नियंत्रण, अनुबंधीय शर्ताें का अनुपालन और दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया है।सचिव ने लोनिवि विभागाध्यक्ष को डिजाइन कंसलटेंट के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही पुल को भविष्य में बचाए जाने के लिए बताए गए सुझाव पर समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर काम करने का भी निर्देश दिया है।जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि नदी के बहाव को मोड़ने, रिवर ट्रेनिंग वर्क करने की व्यवस्था की जानी थी, जो नहीं की गई। इसके चलते नदी का बहाव एक तरफ हो गया और उससे कटाव हुआ और एप्रोच रोड धंस गई।
विज्ञापन
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।