Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:पूर्णागिरि मेले मे मुंडन में कर रहा था अवैध वसूली प्रशासन ने ठेकेदार पर ठोका 25 हजार का जुर्माना

चम्पावत : पाटी नगर पंचायत चुनाव नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू अध्यक्ष पद के लिए बिके तीन नामांकन पत्र

चंपावत:जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न की जाएगी बकरीद : एसपी चंपावत।

खटीमा में चरस के साथ पकड़े गए चंपावत जिले के चार युवक

लोहाघाट मे शुरू हुआ सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य। जल्द होगा भूमि पूजन।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : दून:फर्जी भारतीय दस्तावेजों से अवैध रूप से देहरादून में रह रही तीन विदेशी महिलाएं गिरफ्तार।

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 30, 2026

फर्जी भारतीय दस्तावेजों से अवैध रूप से देहरादून में रह रही तीन विदेशी महिलाएं गिरफ्तार।

दून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से देहरादून में रह रही तीन विदेशी महिलाओं दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनमे एक महिला किर्गिस्तानतथा दो महिलाएं उज्बेकिस्तान की है।गिरफ्तार विदेशी महिलाओं में से एक, पूर्व में एक वर्ष के वीजा पर भारत आई थी पर वीजा समाप्त होने के बाद अपने देश वापस न जाकर अवैध रूप से भारत में रह रही थी ।तथा दो अन्य गिरफ्तार विदेशी महिलाएं अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत आई थी।तीनो विदेशी महिलाओं द्वारा भारत मे अपने परिचित के माध्यम से फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार किये गए थे ।गिरफ्तार विदेशी महिलाओं में से एक को पूर्व में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रहने पर बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था ।जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद अभियुक्ता अपने देश न जाकर पुनः अवैध रूप से भारत में रहने लगी थी ।बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाते हुए क्षेत्र में निवास कर रहे संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। निर्देशों के तहत दिनांक 28/03/2026 को रायपुर पुलिस को बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान सांई कॉम्पलैक्स के तृतीय फ्लोर में स्थित एक फ्लैट में तीन विदेशी महिलाएं संदिग्ध परिस्थिति में निवास करते हुए पाई गई। जो भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाई। संदिग्धता के आधार पर पुलिस तीनों विदेशी महिलाओं को हिरासत मे लेते हुए उनसे गहनता से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा अपने नाम 1—ईरीका (उम्र लगभग 29 वर्ष), मूल निवासी किर्गिस्तान, 2- करीना (उम्र लगभग 30 वर्ष), मूल निवासी उज्बेकिस्तान, 3- निगोरा नीम (उम्र लगभग 32 वर्ष), मूल निवासी उज्बेकिस्तान बताया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 01 पासपोर्ट, 03 आधार कार्ड, 02 पैन कार्ड, 01 Kyrgyz I-Card, 01 आधार कार्ड की छायाप्रति, 02 एसबीआई बैंक पासबुक, 07 मोबाइल फोन एवं 05 विदेशी मुद्रा के नोट बरामद हुए। मौके से तीनों विदेशी महिला अभियुक्ताओं को फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से भारत में रहने पर गिरफ्तार किया गया, जिनके विरुद्ध थाना रायपुर पर धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) BNS एवं धारा 23 The Immigration & Foreigners Act 2025 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में तीनो अभियुक्ताओ से पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई की अभियुक्ता इरिका, जो किर्गिस्तान की रहने वाली है, वर्ष 2023 में 01 वर्ष के वीजा पर भारत आई थी, जो वीजा समाप्त होने के बाद अपने देश न जाकर अवैध रूप से भारत में रह रही थी तथा अन्य दो अभियुक्ता करीना तथा निगोरा, जो उज़्बेकिस्तान की रहने वाली है, वर्ष 2022 तथा 2023 में नेपाल बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में आई थी, जो भारत में दिल्ली सहित अलग-अलग स्थानों पर रही, तीनों अभियुक्ताओ की एक दूसरे से मुलाकात दिल्ली में ही हुई थी, इस दौरान तीनों के द्वारा अपने परिचित के माध्यम से अपने नाम से फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाए गए थे, अभियुक्ता निगोरा को पूर्व में बिहार पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से भारत में रहने के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जो जमानत पर बाहर आने के बाद भी अपने देश न जाकर अवैध रूप से भारत मे रह रही थी। पूछताछ में तीनो अभियुक्ताओ के विगत 06 से 07 माह से देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर रहने की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई है, साथ ही उनके फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाने में उनकी सहायता करने वाले व्यक्तियों की जानकारी भी पुलिस को मिली है, जिनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

(नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता :-)

1- ईरीका (उम्र लगभग 29 वर्ष), मूल निवासी किर्गिस्तान, हाल पता सांई कॉम्पलैक्स, रायपुर, देहरादून

2- करीना (उम्र लगभग 30 वर्ष), मूल निवासी उज्बेकिस्तान, हाल पता सांई कॉम्पलैक्स, रायपुर, देहरादून

3-निगोरा नीम (उम्र लगभग 32 वर्ष), मूल निवासी उज्बेकिस्तान सांई कॉम्पलैक्स, रायपुर, देहरादून

*बरामद माल :-*

1- एक पासपोर्ट किर्गिस्तान, पासपोर्ट पर अंकित e-VISA (इरिका के नाम से)

2- फर्जी आधार कार्ड Erika

3- एक पैन कार्ड

4-एक नागरिकता कार्ड किर्गिस्तान (इरिका के नाम से)

5- विदेशी करेंसी के अलग-अलग नोट

6- एक फर्जी आधार कार्ड की छायाप्रति ( Karina)

7-एक स्टेट बैंक की पासबुक( Ms. Karina )

8- एक पासपोर्ट REPUBLIC OF UZBEKISTAN

9- अन्य दस्तावेज

जरूरी खबरें