Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रोज 16 किलोमीटर पैदल चल स्कूल पहुंचते हैं सुल्ला /पासम के छात्र मुख्यमंत्री से की स्कूल वाहन की मांग।

लोहाघाट: प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की 30 बालिकाओं का विद्यालय में हुआ प्रवेश। रोली टीका लगाकर स्वागत

चंपावत:कारी में तार बाढ़ में फंसा गुलदार वन विभाग ने किया रेस्क्यू।

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

उर्जा निगम पर तानाशाही का आरोप स्मार्ट मीटर न लगाने पर उपभोक्ताओं को नोटिस

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सुरक्षित मातृत्व की ओर चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग का घर-घर जागरूकता अभियान

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 12, 2026

सुरक्षित मातृत्व की ओर चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग का घर-घर जागरूकता अभियान

चम्पावत- जिला चम्पावत में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन जागरूकता अभियान लगातार जारी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी ब्लॉकों में घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों से संवाद कर रही हैं। इस दौरान उन्हें संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया जा रहा है ताकि हर गर्भवती महिला सुरक्षित वातावरण में अस्पताल में प्रसव कर सके।टीम द्वारा परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी जा रही है। इसमें इजोबोई शगुन योजना, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण संबंधी जानकारी तथा निःशुल्क परिवहन सेवाएं 102 और 108 के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मी यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके।

जरूरी खबरें