Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत से विदा हुए डीआईओ धीरज कार्की, पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई।

लोहाघाट:बिसंग क्षेत्र के युवाओं ने लहराया परचम अग्नि वीर में 40 से 50 युवा भर्ती

चंपावत:सीएम धामी की सौगात: तामली पंपिंग पेयजल योजना को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

टनकपुर:पूर्णागिरि मेले मे मुंडन में कर रहा था अवैध वसूली प्रशासन ने ठेकेदार पर ठोका 25 हजार का जुर्माना

चम्पावत : पाटी नगर पंचायत चुनाव नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू अध्यक्ष पद के लिए बिके तीन नामांकन पत्र

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 27, 2026

सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत के समग्र विकास को गति प्रदान करने हेतु महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं के लिए दो वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन स्वीकृतियों से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, पर्यटन विकास तथा स्थानीय जनजीवन में उल्लेखनीय सुधार होगा।मुख्यमंत्री धामी द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अंतर्गत चल्थी–नौलापानी मार्ग (पी.एम.जी.एस.वाई) के सुधारीकरण कार्य हेतु ₹2.62 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों की आवागमन सुविधा बेहतर होगी तथा स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुगमता प्राप्त होगी। साथ ही यह मार्ग क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।

इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में पर्यटन एवं साहसिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से रीठा साहिब से भीडार होते हुए वन्य जीव अभ्यारण (नधौर) तक ट्रैकिंग रूट निर्माण हेतु ₹55.57 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इस ट्रैकिंग रूट के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन को नई दिशा मिलेगी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ना, आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण करना तथा पर्यटन को बढ़ावा देना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।उन्होंने यह भी कहा कि चम्पावत जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

जरूरी खबरें