Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

लोहाघाट:स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।

राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

उत्तराखंड:पेपर लीक मामले में ईडी ने हाकम सिंह की लाखों की संपत्ति अस्थायी रूप से की कुर्क

लोहाघाट:बन विभाग की निरापत्ति न मिलने से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य में देरी।

सूचना

रिपोर्ट 'लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कानाकोट सलना सड़क में अवैध खनन का काम जोरों पर। ग्रामीणों की रोक लगाने की मांग।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 15, 2026

कानाकोट सलना सड़क में अवैध खनन का काम जोरों पर। ग्रामीणों की रोक लगाने की मांग।

पहाड़ी खोदकर निकाले जा रहे हैं पत्थर ।पेड़ पौधों को पहुंच रहा नुकसान भूस्खलन का बड़ा खतरा

चंपावत जिले की लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र की सलना कानाकोट सड़क पर अवैध खनन का खेल जोरों पर चल रहा है। नाम न बताने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि सड़क में कई जगह पहाड़ियों को खोद कर अवैध रूप से पत्थर निकाले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा पत्थर खोदने की वजह से वर्षा काल में सड़क में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। कहा पत्थर माफिया के द्वारा जगह-जगह सड़क किनारे पहाड़ियों को लगातार खोदा जा रहा है।

ग्रामीण ने खनन विभाग व प्रशासन से इस अवैध खनन पर रोक लगाने तथा संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा इन लोगों के द्वारा अपने फायदे के लिए पहाड़ियों को खोखला किया जा रहा है। खनन के चलते पेड़ पौधों को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है।

जरूरी खबरें