रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एमटेक का सपना छोड़ा, कानून को बनाया मिशन; गरीबों और बेसहारों की आवाज बनीं स्मृति जोशी।
Laxman Singh Bisht
एमटेक का सपना छोड़ा, कानून को बनाया मिशन; गरीबों और बेसहारों की आवाज बनीं स्मृति जोशी।

लोहाघाट। एमटेक की डिग्री हासिल कर उत्कृष्ट अभियंता बनने का सपना देखने वाली स्मृति जोशी ने परिस्थितियों और अपने कटु अनुभवों से प्रेरणा लेकर कानून का रास्ता चुना। आज वह अधिवक्ता के रूप में गरीब और बेसहारा लोगों को न्याय की राह दिखाने के साथ ही आपसी विवादों को सुलझाकर परिवारों को टूटने से बचाने का प्रयास कर रही हैं। लोहाघाट के प्रतिष्ठित परिवार में जन्मी स्मृति को अपने दादा स्व. बीडी जोशी और पिता स्व. नरेश जोशी से समाज के प्रति संवेदनशील रहने की प्रेरणा मिली। स्वयं के साथ हुई एक घटना ने उन्हें कानून की पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने ठान लिया कि छोटी-छोटी जमीन और पारिवारिक विवादों में वर्षों तक अदालतों के चक्कर काटने वाले लोगों को समझौते और आपसी संवाद का रास्ता दिखाएंगी।स्मृति का कहना है कि कई बार मामूली विवाद को लेकर लोग वर्षों तक कोर्ट-कचहरी में पैसा और समय खर्च कर देते हैं। यदि यही विवाद समय रहते घर की चौखट पर आपसी समझ से सुलझ जाए तो परिवारों के रिश्ते भी बच सकते हैं और वर्षों में खर्च होने वाली रकम से लोग जमीन का एक टुकड़ा तक खरीद सकते हैं।खास बात यह है कि ऐसे मामलों में स्मृति लोगों से किसी तरह की फीस लेने के बजाय उनका आशीर्वाद लेना पसंद करती हैं। कई मामलों में परिवारों के बीच समझौता कराने में मिली सफलता ने उनके हौसले को और बढ़ाया है। उनका मानना है कि उम्र छोटी होने के बावजूद यदि लोग उनकी बात को महत्व देकर आपसी समझ और दूरदृष्टि से निर्णय लेते हैं, तो इससे दो परिवारों को बिखरने से बचाया जा सकता है। स्मृति की यह पहल कानून को केवल मुकदमेबाजी तक सीमित रखने के बजाय समझौते, रिश्तों और सामाजिक सौहार्द का माध्यम बनाने की मिसाल पेश कर रही है।
विज्ञापन
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।